Hanuman Chalisa

लाल किताब राशिफल 2021 : धनु राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

अनिरुद्ध जोशी
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए धनु राशि के बारे में।
 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मकर राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
धनु राशि :
1. यदि आपकी धनु राशि है तो वर्ष 2021 में आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। प्रारंभिक 3 माह आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। आप खर्चों को कंट्रोल करेंगे तो बेहतर होगा। दूसरी बात यह कि बुद्धिमानी से काम लेंगे तो उन्नति करेंगे। वाणी से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। 
 
2. अप्रैल से सितंबर के मध्य परिचितों के साथ यात्राओं का योग है। इसी दौरान आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा जिसके चलते बदलावों से, आप हर चुनौतियों का डटकर सामना करने में सक्षम होंगे। ऐसे समय में आपको सबकुछ छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
3. कारोबारी है तो आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, अपने भविष्य की दिशा निर्धारित करने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नती होगी। खासतौर से कानून, राजनीति, फाइनेंस, आदि से जुड़े जातकों के लिए, यह साल कई अच्छे अवसर लेकर आएगा। छात्रों को इस पूरे ही वर्ष मेहनत करते हुए, अपना अच्छा प्रदर्शन देने में सफलता मिलेगी। 
 
4. इस वर्ष आपको बृहस्पति ग्रह की भरपूर कृपा प्राप्त होगी जिसके चलते मान सम्मान और धन समृद्धि की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक होगा। अपने जीवन में मिल रहा मानसिक तनाव भी काफी हद तक दूर होगा।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
5. सितंबर से नवंबर के बीच में, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजन हो सकते हैं। परंतु आपको अपनी घरेलू चुनौतियों से बाहर निकलते हुए, कार्यस्थल पर भी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
 
6. नवंबर और दिसंबर में, आपके भाई-बहन आप से सहयोग की उम्मीद करेंगे और आपको उनका सहयोग करना भी चाहिए। इस समय आपको मित्रों और वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता मिलेगी जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के योग बनेंगे। 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
7. इस वर्ष को और भी बेहतर बनाने के लिए आप पक्षियों को भोजन कराते रहें। कानून के विरुद्ध जाकर, कोई भी कार्य न करें। चापलूसों से बचकर रहें। दाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली में सोने की अंगूठी धारण करें। गुड़ से परहेज करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं या गुरुवार का उपवास करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख