khatu shyam baba

Mithun Rashi 2021 : मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

Webdunia
साल 2021 मिथुन राशि के लोगों के लिए सामान्य दिख रहा है। मिथुन राशि वालों को सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए और खुद को फिट बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। साल 2021 में आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी, क्योंकि आपकी आय बढ़ेगी। इस साल आपको मितव्ययिता पर ध्यान देना चाहिए। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो कड़ी मेहनत से ही आप उसमें सफल हो सकते हैं। मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए थोड़े विघ्न अवश्य आएंगे, लेकिन उसके बावजूद भी आप अपनी पढ़ाई को जारी रख पाएंगे। आपको सफलता मिल सकती है लेकिन प्रयास लगातार करना होगा। आपको आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। पुरातात्विक महत्व की चीजों को जानना आपको पसंद आएगा। आइए जानते हैं विस्तार से कि इस साल किस क्षेत्र के लिए कैसा होगा आपका हाल... 
 
रोमांस के लिए कैसा होगा 2021 
साल 2021 रोमांस की दृष्टि से शानदार रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। रोमांस में आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। खासतौर पर साल के बीच के महीने आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा रहेंगे और इस समय रिश्तों में परस्पर समझ बढ़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं, तो साल की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर हो सकती है क्योंकि इस समय में आपका जीवनसाथी परिवार पर ज्यादा ध्यान देगा, इससे आपके बीच हल्की सी खटास आ सकती है। हालांकि स्थिति फिर से बदल जाएगी। इस साल एक दूसरे के लिए आप भरपूर उपहार खरीदेंगे।
 
धन के लिए कैसा होगा 2021 
धन की दृष्टि से मिथुन राशि के लिए साल की शुरुआत के कुछ महीने थोड़े कमजोर रहेंगे, क्योंकि इस दौरान खर्चों में लगातार वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। अप्रैल से जुलाई 21 के बीच आपको कई तरह के लाभ मिलने के योग बनेंगे, तब आपकी आर्थिक स्थिति फिर से पटरी पर लौट आएगी। इस वक्त आपकी कम दूरी की यात्रा कम होंगी, इसलिए लंबी दूरी की यात्राएं आपका बहुत धन खर्च करवाएंगी,  समय से पूर्व ही पूरी प्लानिंग करके रखें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। थोड़ी बहुत बचत होगी। शेयर मार्केटिंग आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी।
 
कॅरियर के लिए कैसा होगा 2021
2021 नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप नौकरी में अपनी तरफ से श्रेष्ठ कर पाने में सफल रहेंगे। 2021 का मध्य भाग आपकी नौकरी के लिए अच्छा रहेगा। आपको इस समय में नौकरी बदलने का विचार त्याग देना चाहिए। साल के अंतिम महीनों में यात्रा के योग बनेंगे, जो काम के सिलसिले में होंगी और यह यात्रा लाभदायक भी होगी। अगर आप बड़ा कारोबार करते हैं तो यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा, इसलिए सावधानी जरूरी है। यदि आप छोटा और निजी व्यापार करते हैं, तो साल काफी अच्छा रहेगा। 
 
सेहत के लिए कैसा होगा 2021
2021 में सेहत को लेकर कोई खास समस्या नजर नहीं आ रही है। दिनचर्या को नियमित करने का प्रयास करें और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। जनवरी और फरवरी के महीने थोड़े नाजुक रहने वाले हैं। सेहत के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। यहां तक कि सेहत पर भी अच्छा धन खर्च होने के योग बनेंगे। साल के मध्य भाग में सेहत में सुधार आएगा और आप मजबूत बनेंगे। मई के बाद का समय अनुकूल रहेगा। खासतौर पर साल के अंतिम महीने भी सेहत के लिए बढ़िया रहेंगे, लेकिन कुल मिलाकर यह साल सेहत के लिहाज से मिलाजुला है, इसलिए सावधानी अवश्य रखें।


मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख