लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

अनिरुद्ध जोशी
mesh rashi 2021
 
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए मेष राशि के बारे में।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
मेष राशि : उम्मी‍द तो की जाती है कि आपके लिए यह वर्ष बहुत ही उन्नती, उपलब्धि और सफलता वाला होगा, परंतु इसके लिए आपको अपने कर्म को शुद्ध रखना होगा, क्रोध पर कंट्रोल करना होगा और पेंडिंग कार्यो को तेजी से निपटाने की दिशा में कार्य करना होगा, तभी जनवरी के माह में आपको गति मिल सकेगी। फिर आप अपनी नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि फरवरी में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा और पारिवारिक झगड़ों को टालना होगा या संयम से काम लेना होगा। यही वह समय भी रहेगा जबकि आप किस तरह कुशलता और शांति पूर्वक सभी मुद्दों को निपटा सकते हैं। आपने लोग बहुत आशा रखते हैं। यदि फरवरी और मार्च को संभाल लिया तो अप्रैल का महह उत्तम होगा। यह माह खासकर जो व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। साथ ही मैनेजर और छात्रों के लिए भी यह माह उत्तम सिद्ध होगा परंतु उन्हें सफलता के लिए नई रणनीति पर कार्म करना होगा। 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
अब आगे जून और जुलाई के मध्यम में फिर से आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा और साथ ही अपने क्रोध और शत्रुओं को भी काबू में करना होगा। अत: किसी पर भी अंधविश्‍वास करने से बचे अन्यथा आपको नुकसान उठाना होगा। लापरवाही किसी गंभीर रोग को जन्म दे सकती है। तब फिर पूरा परिवार ही मानसिक तनाव से घिर जाएगा। आपकी माताजी हैं तो उनकी सेहत का भी आपको ध्यान रखना ही होगा। इसके बाद जुलाई से सितंबर में सभी कुछ ही रहेगा और फिर मान सम्मना एवं प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस दौरान आर्धिक स्थिति ठीक रहेगी।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
अब यदि उपरोक्त बातों पर ध्यान दिया तो निश्‍चित ही अगले माह में कोई खास परेशानी नहीं होगी। नवंबर से दिसंबर में आप आराम से जीवन गुजारेंगे। हालांकि कुल मिलाकर कहें तो यह वर्ष आपके जीवन में कई बड़े परिर्वतन लेकर आएगा। अब यह देखना होगा कि आप इन परिवर्तनों को किसी तरह सकारात्मक दिशा देते हैं और किस तरह इसका उपयोग कर सकते हैं। यदि आपने सजग रहता शुरुआत के तीन माह भीड़कर कार्य करेंगे तो आने वाले माह में फिर आराम ही आराम से जीवन गुजारेंगे। आपको बड़े लोगों का साथ मिलेगा, तो तैयार हो जाइये सारी नकारात्मकता त्यागकर अपना पराक्रम दिखाने के लिए।

ALSO READ: Kark Rashi 2021 : कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

ALSO READ: वर्ष 2021 की कुंडली क्या कह रही है, जानिए नए साल के तारे-सितारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख