Hanuman Chalisa

Numerology 2021 : मूलांक 6, यह साल नए कारोबार के लिए बढ़िया है...

Webdunia
मूलांक 6
 
जिन लोगों का जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 है। इस अंक का स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह साल आपके लिए मिलेजुले संकेत दे रहा है। खुशियां, पार्टी मौज मस्ती सब कर पाएंगे लेकिन सेहत के सितारे मंद हैं इसलिए अपना खूब ख्याल रखें इस साल... आप एक समझदार इंसान हैं और हर वक्त सामना करना आपको बखूबी आता है। इस साल मिलीजुली स्थिति है। खुशियां, दुख, दर्द और उलझनें आती-जाती रहेंगी। आइए जानते हैं करियर, रोमांस धन और सेहत के मामले में क्या लाया है नया साल 2021 आपके लिए.... 
मूलांक 6 का इस साल करियर कैसा होगा
 
नौकरी करते हैं तो यह साल सफलता के साथ-साथ काम का तनाव, अपेक्षा और उम्मीदें लेकर आ रहा है। बॉस की नज़रों में आप एक काबिल व्यक्ति है इस छबि को बनाए रखने में आपको बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। आप जी जान से मेहनत करेंगे और साल के अंत तक आपको अच्छे परिणाम भी मिलेंगे लेकिन बस आपको काम और घर के तनाव के बीच अपने भावनात्मक संतुलन का ख्याल रखना है। यह साल नए कारोबार के लिए बढ़िया है।  
यात्राएं होंगी। नौकरी की तलाश में हैं तो अगस्त के बाद के सितारे ज्यादा पावरफूल नजर आ रहे हैं। 
मूलांक 6 को इस साल धन कितना मिलेगा
 
2021 का वर्ष धन के लिहाज से अनुकूल है। धन को लेकर कोई काम रुकेगा नहीं। घर या वाहन खरीदने का विचार है तो यह साल बेहतरीन है। 2021 में माता-पिता से धन का सहयोग मिलेगा। रुका धन आएगा। लाइफ और वाईफ को लेकर नई प्लानिंग बना सकते हैं। शेयर मार्केट में मनचाहा फायदा नजर आ रहा है। इस साल आपका धन धार्मिक यात्राओं पर खर्च होगा। 
मूलांक 6 की कैसी होगी रोमांस लाइफ
 
आप रोमांस के मामले में थोड़े सुस्त हैं। इस साल आपको चुस्ती दिखानी चाहिए। साल बहुत कुछ लेकर आ रहा है। शादी के सितारे प्रबल हैं। अ गर आपका रोमांस चल रहा है तो यह साल आपको एक साथ मिलाने के लिए आया है। अगर सिंगल हैं तो नजरें आसपास दौड़ाएं आपका प्यार आपके आसपास ही है बस आपकी नजरें उसे पहचान नहीं रही है। शादीशुदा लोगों की लाइफ में इस साल संतान के योग नहीं हैं लेकिन आपकी नजदीकियां बढ़ती रहेंगी। आपसी समझ के हिसाब से भी साल अच्छा है। साल के अंत तक थोड़ा खिंचाव रहेगा लेकिन ऐसा हालातों के चलते होगा और आप बहुत जल्दी अपने साथी को पहले जैसा ही पाएंगे। थोड़ा समय घूमने फिरने के लिए जरूर निकालें।
 मूलांक 6 के लिए क्या कहते हैं सेहत के सितारे 
 
सेहत के सितारे भी मिलेजुले हैं, साल के आरंभ में सर्दी जुकाम, खांसी से परेशान रह सकते हैं लापरवाही न करें वरना बड़ी परेशानी हो सकती है। मई  माह से सेहत भली चंगी रहेगी। 6 मूलांक के दुबले जातक इस साल वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं लेकिन सेहत की परेशानियां ऐसा होने नहीं देंगी। आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जो लोग नशा करते हैं उन्हें कोई बड़ी बीमारी चपेट में ले सकती है।  
 
शुभ अंक: 6, 15, 24
 
शुभ रंग: हल्का नीला, सफ़ेद, गुलाबी
 
शुभ दिन: मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार

जानिए मूलांक 5 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 4 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा

अगला लेख