Hanuman Chalisa

Numerology 2021 : मूलांक 3,यह साल आपको भरपूर ऐश्वर्य और खुशियां देगा...

Webdunia
आपका बर्थडे 3, 12, 21 या 30 तारीख को आता है तो आपका मूलांक 3 माना जाएगा, इस अंक का स्वामी गुरु है। साल के स्वामी बुध और आपके अंक के स्वामी गुरु में खट्टा-मीठा रिश्ता है। इस साल यह संयोग ऐसे ही खट्टे-मीठे अनुभव देगा। कभी साल के अंक का स्वामी आप पर हावी होगा तो कभी आपके मूलांक के स्वामी का राज चलेगा। दोनों ही स्थिति में आपको संयम से काम लेना है।

यह संयोग जातक को खूब सक्रिय रखता है। आप रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस साल समाजसेवा के बारे में सोचेंगे और एक बेहतर इंसान के रूप में आप खुद को स्थापित कर पाएंगे। इस साल के मध्य में सफलता अपने साथी विजय के साथ आपके पास खुद चलकर आएगी। कोर्ट कचहरी के लंबित मामले आपके पक्ष में होंगे। आपने अब तक जो सहनशीलता दिखाई है इस साल आपको उनके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। विरोधी आपकी संकल्पशक्ति का लोहा मानेंगे। बस आपको अपनी भावुकता और अभिमान में संतुलन बना कर रखना है। आइए चलते हैं करियर, रोमांस, धन और सेहत के सितारों की बात सुनते हैं... 
 
मूलांक 3 का इस साल करियर कैसा होगा
 
जैसे कोरे कैनवास पर मनचाहे रंग बिखेरने का सुख होता है इस साल करियर में कुछ ऐसे ही अनुभव आपके होने वाले हैं। आप जहां और जैसा चाहेंगे वैसा यह साल आपको अवसर देगा। आप अच्छे लोगों की संगत और सहयोग से आगे बढ़ते जाएंगे। सबसे बड़ी बात दिल और दिमाग का सही कॉम्बिनेशन आपको ऐसी सफलता की तरफ लेकर जाएगा कि खुद आप अचरज में पड़ जाएंगे। अगर नौकरी नहीं है अप्रैल तक इंतजार कीजिए, मनचाहा ऑफर दस्तक देगा। अगर नए कारोबार की सोच रहे हैं तो अगस्त तक रूकना होगा। अगर आप वाणी या लेखनी से संबंधित करियर से जुड़े हैं तो यह साल आपको भरपूर ऐश्वर्य और खुशियां देगा। इस साल आप किताब लिखने की भी सोच सकते हैं। 
 
मूलांक 3 को इस साल धन कितना मिलेगा
 
धन को लेकर बहुत परेशानी आप झेल चुके हैं साल 2021 आपको आपके हिस्से का धन दिलवा कर रहेगा। इस साल आपका रूका पैसा तो आएगा ही कहीं से जमीन जायदाद का पैसा भी मिलेगा। शेयर मार्केट में अगर आप दिलचस्पी रखते हैं तो इस साल के निवेश आपके लिए लाभकारी होंगे। 2021 में लोन लेना चाहते हैं तो शुरुआत में दिक्कत आएगी बेहतर है कि आप सितंबर के बाद प्रयास करें। अचानक बढ़ता हुआ बैंक अकाउंट आपको बड़ी खरीदी के लिए प्रेरित कर सकता है। इस साल कार बदल सकते हैं या नई खरीद सकते हैं। घर खरीदने के भी संयोग बन रहे हैं लेकिन इस साल इसे टालने में ही समझदारी है। 
 
मूलांक 3 की कैसी होगी रोमांस लाइफ 
 
एक बेहतरीन रोमांटिक लाइफ टाइम आप इस साल अपने पार्टनर के साथ बिताने वाले हैं। अपने साथी की भावनाओं और रिश्तों की परवाह कीजिए। बीती बातों को भूलकर नए साल में नए सिरे से जिंदगी शुरू कीजिए। किसी से प्रेम करते हैं तो उसे व्यक्त करने का यह सबसे सही समय है। अगर लंबे समय से रोमांस चल रहा है आपका तो भी इस साल शादी की जल्दी मत कीजिए एक दूसरे को समझने में यह साल और लगाइए। रूमानी लम्हों में सहज रहें। बात बात पर बहस की आदत से बचें। याद रखिए प्यार में तर्कों से नहीं खेला जाता है। इस वर्ष गिले-शिकवे दूर होंगे। सिंगल हैं तो अभी प्रतीक्षा करनी होगी इस साल सही साथी मिलने के संकेत नहीं हैं। साल के अंत तक आपको सच्ची मोहब्बत का अहसास होगा जो 2022 में परवान चढ़ सकती है।  
 
मूलांक 3 के लिए क्या कहते हैं सेहत के सितारे 
 
इस साल सेहत मस्त रहेगी बस आपको वजन पर कंट्रोल करना है। तीखा खाने से आप यूं भी बचते हैं इस साल मीठे का सेवन भी कम करें। अगस्त में त्वचा के रोग बढ़ सकते हैं पर यह कोई गंभीर बात नहीं है। दिसंबर में हार्ट की देखभाल जरूरी है। नियमित योगा और वॉक से आप सेहत को चंगी रख सकते हैं। सितारों के संकेत हैं कि कोई बड़ी परेशानी इस साल नहीं है। आप इमोशनली कमजोर हैं इसलिए माइग्रेन से बचने की सलाह दी जाती है। 
शुभ अंक: 3, 9, 15, 12, 24
 
शुभ रंग: लाल, गुलाबी, बैंगनी, नीला
 
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार।


जानिए मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

02 June Birthday: आपको 2 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

5th Bada Mangal 2026: 5वां बड़ा मंगल 2026: 12 राशियों के लिए धन-समृद्धि और संकट से मुक्ति के चमत्कारी उपाय

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

अगला लेख