Hanuman Chalisa

धनु राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक स्थिति अनुकूल होने से सुख-शांति का वातावरण रहेगा। घर या परिवार में शुभ कार्य भी हो सकते हैं। प्रभाव में वृद्धि होगी। लाभजनक स्थिति पाएंगे। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
 
करियर- इस वर्ष ग्रहों की अनुकूल स्थिति होने से प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं। करियर के मामलों में यात्रा भी हो सकती है।
 
नौकरी व व्यापार की स्थति- नौकरीपेशा के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम होने से प्रसन्नता रहेगी। नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होने से पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा का विचार है तो इस साल आपकी इच्छा पूरी होगी। यदि शिक्षा के संबंध में विदेश जाना चाहते हैं तो योग बनेंगे।
 
स्वास्थ्य- अधिकतर स्वास्थ्य ठीक कहा जा सकता है। हां, महामारी के चलते सावधानी रखना आवश्यक रहेगा। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है।
 
आर्थिक स्थिति- धन संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। आय तो होगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। यात्रा आदि के कार्य में सावधानी रखकर चलें। सेल्समैन लोग सावधानी बरतें।
 
विवाह योग- अविवाहितों के लिए समय मिला-जुला कहा जा सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जिनका विवाह हो गया है, वे सुखद स्थिति पाएंगे।
 
सलाह- इस साल पुखराज के साथ मूनस्टोन पहनना लाभदायक रहेगा। प्रति गुरुवार को हल्दी का तिलक लगाने अनुकूलता मिलेगी। 
 
जानिए हर माह के हाल 
 
जनवरी 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके कार्यों में प्रगति आएगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। अविवाहितों के लिए खुशखबर आएगी। यात्रा में बचकर रहें।
 
फरवरी 2021- विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। आर्थिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में समय ठीक कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
मार्च 2021- संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। साझेदारी के मामलों में समय अनुकूल होने से कार्य में प्रगति आएगी। नौकरीपेशा के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सोचे कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी।
 
अप्रैल 2021- घर या परिवार में शुभ कार्य बनने से प्रसन्नता रहेगी। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। भाग्य बल द्वारा आपके कार्य में सुगमता रहेगी। वाहनादि सुख मिलेगा। संपत्ति के मामलों में समस्या हल होगी।
 
मई 2021- दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रभाव में वृद्धि होकर उत्साह बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग भी प्रसन्नता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के लिए सुखद स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी।
 
जून 2021- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से कार्य में प्रगति आएगी। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। 
 
जुलाई 2021- शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। सोचे कार्य में प्रगति आएगी। व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा के लिए समय मिला-जुला ही कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे।
 
अगस्त 2021- मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। कला से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक माहौल रहेगा। आय के क्षेत्र में प्रगति आएगी। छोटे भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
सितंबर 2021- भाग्य साथ देने से आपके रुके कार्य में प्रगति आएगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। सोचे कार्य बन जाने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होकर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा सुखद स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों के लिए समय उत्तम है।
 
अक्टूबर 2021- आर्थिक मामलों में अनुकूल वातावरण रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा के लिए सुखद स्थिति रहने से प्रसन्नता रहेगी। अधिकारी वर्ग भी संतोषजनक माहौल पाएंगे। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
नवंबर 2021- बेरोजगारों के लिए समय उत्तम रहेगा। नवीन व्यापार की योजना बनेगी, जो साकार रूप भी ले सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों की सलाह उपयोगी रहेगी। आर्थिक मामलों में समय थोड़ा सावधानी से चलने का रहेगा। वाक् चातुर्य का लाभ मिलेगा।
 
दिसंबर 2021- यात्रा हो सकती है लेकिन सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। भाग्य साथ देने से कुछ राहत मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सहयोग द्वारा सफलता पाएंगे।
धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
ALSO READ: वर्ष 2021 का आगमन पुष्य नक्षत्र में, कर सकते हैं ये खास कार्य
ALSO READ: वृश्चिक राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
ALSO READ: तुला राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या नहीं?

50 साल बाद मीन राशि में शनि के साथ बना चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के लिए अलर्ट, 5 को राहत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख