Hanuman Chalisa

कन्या राशिफल 2021: जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक दृष्टि से यह साल अनुकूल कहा जा सकता है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मातृपक्ष का सहयोग लाभजनक रहेगा। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मकान संबंधित समस्या हल होगी।
 
करियर- करियर के मामलों में यह साल उत्तम रहेगा। सोचे कार्य में सफल होंगे। नवीन कार्ययोजनाओं में अनुकूल सफलता मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- इस वर्ष नौकरीपेशा के लिए अनुकूल स्थिति होने से कार्य में तेजी आएगी। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भी सुगमता के साथ वृद्धि पाएंगे। अधिकारी वर्ग भी उन्नति पाएंगे।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थी वर्ग के लिए आशाजनक स्थिति रहेगी...मन प्रसन्न होगा, पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। वाद-विवाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। जो उच्च शिक्षा अर्जित करने हेतु बाहर जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम कहा जा सकता है लेकिन कोरोना काल में सावधानी  बरतें। पौष्टिक भोजन ग्रहण करें व नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा। अधिक परिश्रम के कार्य में सहयोग लेकर ही करें।
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह साल काफी कुछ सुधारवादी रहेगा। शेयर आदि के मामलों में सफल होकर आय में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे।
 
विवाह योग- इस वर्ष जिनका विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए यह साल अनुकूल रहेगा। सगाई या बातचीत पक्की हो सकती है। विवाह होकर दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
 
सलाह- इस वर्ष आप 9 साल तक नीलम या नीली 5 कैरेट की चांदी में मध्यमा के नाप की बनवाकर शनिवार को शुभ घड़ी में धारण करें। गुरुवार को 1 चुटकी चने की दाल या हल्दी स्नान के जल में डालकर नहाएं।
जानिए हर माह का हाल 
 
जनवरी 2021- पारिवारिक सहयोग के साथ महत्वपूर्ण कार्य में सफलता पाएंगे। जनता से संबंधित कार्यों में अनुकूल स्थिति होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
फरवरी 2021- भाग्य साथ देने से आपके कार्यों में अनुकूल स्थिति बनेगी, इसलिए प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी, भाइयों का सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। साझेदारी के कार्य में सहयोग मिलेगा।
 
मार्च 2021- मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में अनुकूल सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। बेरोजगारों के लिए समय उत्तम होने से रोजगार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ सुखद स्थिति रहेगी।
 
अप्रैल 2021- अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। विवाह भी इस साल हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहने से प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष में सुखद स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी।
 
मई 2021- पारिवारिक मामलों में समझदारी से चलना होगा। किसी भी प्रकार से वाद-विवाद की स्थिति टालना होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग लेकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी, वहीं नौकरीपेशा भी अनकूल स्थिति पाएंगे।
 
जून 2021- नौकरीपेशा को काफी समझदारी से चलना होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिला-जुला कहा जा सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। संतान पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी।
 
जुलाई 2021- समय का सदुपयोग कर अपने कार्य में अनुकूल स्थिति बना पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक कही जा सकती है।
 
अगस्त 2021- बाहरी मामलों में संतोषजनक स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। यात्राओं के योग बनेंगे, जो लाभकारी भी हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय साधारण ठीक रहेगा। संतान पक्ष के कार्य में खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व खानपान में गरिष्ठ भोजन से बचें।
 
सितंबर 2021- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी संपर्क लाभदायी भी हो सकते हैं। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे।
 
अक्टूबर 2021- आर्थिक मामलों में संतोजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। जीवनसाथी के मामलों में मिली-जुली स्थित पाएंगे। नौकरीपेशा व्यस्तता अधिक पाएंगे।
 
नवंबर 2021- नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम रहेगा। मनमाफिक कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। अधिकारी वर्ग भी सुखद स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा।
 
दिसंबर 2021- पारिवारिक समय अनुकूल होने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दैनिक व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण पाएंगे। संतान पक्ष के कार्य में प्रगति होगी। नवीन कार्ययोजना में सफलता पाएंगे। भाइयों व मित्रों का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी।
कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

बुध का मीन राशि में गोचर: इन 4 राशियों के बदलेंगे हालात, मिलेगा शुभ फल

अगला लेख