Hanuman Chalisa

वर्ष 2021 की कुंडली क्या कह रही है, जानिए नए साल के तारे-सितारे

Webdunia
वर्ष 2020 हमें कई तरह के सबक सीखा कर गया है। साल 2020 में कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को परेशान कर दिया था। उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2021 सेहत के साथ कई मायनों में खुशियों की सौगात लेकर आए। आइए जानते हैं कि वर्ष  2021 कैसा होगा...
 
वर्ष 2021 की शुरुआत कर्क राशि और कन्या लग्न से हो रही है। चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में तथा लग्न हस्त नक्षत्र में होने के कारण यह साल सफलता और प्रगति का सूचक प्रतीत हो रहा है।
 
वर्ष कुंडली 2021 के अनुसार, वर्ष के स्वामी बुध अपने घर से चौथे भाव में मित्र राशि सूर्य के साथ स्थित है। निश्चित रूप से यह वर्ष 2021 सभी के लिए बेहतर परिणाम वाला साबित रहेगा। वर्ष 2021 नई खोज, नए कारोबार, नई सोच, उन्नति और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा।
 
सितारों की गणना के अनुसार साल 2021 पिछले साल की तुलना में बेहतर नजर आ रहा है। अच्छे परिणाम और अच्छे नतीजे हमारे सामने आएंगे। हम जो काम करेंगे उसके सकारात्मक परिणाम निकलते हुए दिखने वाले हैं। 
 
साल 2020 में राहु काफी बलवान रहा और बहुत सी बुरी घटनाएं हुईं। 2021 के सितारे कहते हैं कि जनजीवन तेजी से सामान्य होगा।
 
साल की शुरुआत कुछ राशियों के लिए अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो मिथुन राशि, वृश्चिक राशि और धनु राशि वाले साल की शुरुआत में सेहत को लेकर परेशान होते हुए नजर आएंगे। 
 
यह साल मेहनत करने वालों को बेहतरीन परिणाम देने वाला है। गलत लोगों का पर्दाफाश होगा। कई रहस्य उजागर होंगे। इस साल अच्छे कर्म करने वालों के सितारे चमकेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में न्याय की ही जीत होगी और जो जातक शनि की साढ़ेसाती से हैरान थे उन्हें राहत मिलती नजर आ रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

03 June Birthday: आपको 3 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026: जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

मिथुन संक्रांति 2026: कब है, क्या है इसका धार्मिक महत्व और पुण्य फल?

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

अगला लेख