Hanuman Chalisa

Mesh Rashifal 2022 - मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Aries Horoscope 2022

Webdunia
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है मेष राशि...
 
वर्ष 2022 आपके लिए मिले जुले फल लेकर आएगा। इस वर्ष 2022 में शनि आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगे। इस वर्ष मेष राशि को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी। आलस को छोड़ना हित में होगा। 
 
वर्ष 2022 में मंगल जीवन में मंगल करेंगे। कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में प्रवेश होगा, यह योग मालामाल कर देगा। कई शुभ फल मिलने के योग बनेंगे और मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी। रोमांस के सितारे गड़बड़ दिखाईदे रहे हैं।
 
वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, 13 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति का मीन में गोचर होगा, तो वो आपकी राशि से 12वें भाव यानी हानि भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति इस राशि के विद्यार्थियों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए, अच्छे अंक हासिल करने के योग बन रहे हैं।
 
कोई बड़े या गंभीर रोग होने की आशंका न के बराबर है। फिर भी इस साल सबसे अधिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। अच्छा खान-पान लेते हुए, अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।  साल 2022 में 27 जून से लेकर 10 अगस्त तक की अवधि जीवन में अनुकूलता लेकर आएगी।
 
आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकतीहै। क्योंकि इस दौरान न चाहते हुए अपने घर के सदस्यों से तर्क-वितर्क संभव है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि भी होगी। सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य के बीच, ग्रहों का फेरबदल पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।
 
अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए शुरूआती चार महीने जनवरी से अप्रैल तक तनावपूर्ण रहने वाले हैं। आपका जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव साफ़ दिखाई देगा। मई के महीने में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तो, परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इससे आप अपने साथी के साथ अपने संबंध बेहतर करते हुए, किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

Mesh Rashi 2022 : मेष राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख