Lal Kitab Rashifal 2022 : कुंभ राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (16:20 IST)
Lal Kitab Rashifal 2022
Lal Kitab Kumbh rashi 2022: लाल किताब के अनुसार जानिए कि वर्ष 2022 में कुंभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया वर्ष (Aquarius 2022 Lal Kitab) और इस वर्ष क्या मिलेगा उन्हें सुख या दु:ख। लाल किताब के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए कुंभ राशि का (Kumbh rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल जानिए संक्षिप्त में।
 
 
1. परिवार (Aquarius Family 2022) : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा और मांगलिक कार्य के योग हैं। यह साल आपके दांपत्य जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। बच्चों और वृद्धों की सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में हल्की फुल्की तकरार और नोकझोंक भी होगी लेकिन प्रेम बरकरार रहेगा। हालांकि इस साल आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी।
 
2. अर्थ (Aquarius Finance 2022) : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा साबित होगा। आमदानी के साधन बढ़ेंगे। हालांकि अनावश्‍यक खर्चों के बढ़ने की संभावना के साथ ही यात्रा के दौरान रुपया चोरी होने की संभावना भी है। 
 
3. कारोबार (Aquarius Business 2022) : व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा है। एक्सपोर्ट- इंपोर्ट का बिजनेस कर रहे जातको को इस वर्ष अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है और वह अपने बिजनेस को किसी और शहर में भी शुरू करने का प्रयास भी करेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपको खर्च और आमदनी के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास करना होगा और नई डिल पर ध्यान देना होगा।
 
4. नौकरी (Aquarius Job 2022) : नौकरी करने वाले लोगों के लिए नए टॉस्क मिलेंगे और जिम्मेदारियां बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट को लेकर आपको लंबी यात्रा भी करना पड़ सकती है। हालांकि यदि आपने जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया तो आपकी तरक्की तय है। संभावना है कि आप नई योजना में सफल होंगे और आपकी सैलरी बढ़ने के साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है।  
 
5. करियर (Aquarius Career 2022) : करियर को लेकर आपको कड़ी मेहनत करना होगी। छात्रों को इस वर्ष अपने प्रोजेक्ट समय पर निपटा लेना चाहिए। हालांकि कई अवसर हाथ लगेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
 
6. प्रेम (Aquarius Love 2022) : यदि आप किसी के रिलेशन में हैं तो यह वर्ष आपको अपने रिश्ते में आगे बढ़ाएगा। विश्वास और भी पक्का हो जाएगा। हालांकि थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपके रिश्ते में कुछ अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए उतना ही समय दें जितना उचित और बाकी के समय अपने कार्य के प्रति लगाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।
 
7. विवाह (Aquarius Marriage 2022) : अविवाहित लोगों को इस वर्ष कई अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और इसको लेकर वे असमंजस की स्थिति में रहेंगे। हालांकि यदि आप जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेते हैं तो विवाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 
 
8. शारीरिक सेहत (Aquarius Physical health 2022) : सेहत के दृष्‍टिकोण से आपको आंखों में दर्द, पैरों में पीड़ा या किसी तरह की चोट अथवा मोच लगने की संभावना बन सकती है। मौसमी बीमारी से परेशान रह सकते हैं।
 
9. मानसिक सेहत (Aquarius Mental health 2022) : आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। इसलिए जरूरी है कि आप किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क या बहस से बचें।
 
10. उपाय (Aquarius Lal kitab ke upay 2022) : भैरव मंदिर में शराब और सरसों का तेल अर्पित करें। चांदी के गिलास में पानी पिएं। ठोस चांदी का हाथी अपने पास रखें या चांदी की ठोस गोली जेब में रखें। शनिवार का व्रत रखें और चीटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं। शरीर पर सोना धारण करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख