Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Vrishchik Rashi 2022 : वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

हमें फॉलो करें Vrishchik Rashi 2022 : वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
, शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (17:04 IST)
vrishchik Rashi 2022
Scorpio Monthly Horoscope 2022: वर्ष 2022 में वृश्चिक राशि का भविष्य कैसा रहेगा। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के लिए हर महीने का भविष्यफल। सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि में आओ जानते हैं कि वर्ष 2022 आपके लिए क्या लाया है। इस वर्ष खुशियां मिलेंगी या होगा दु:ख का सामना।
 
 
1. वृश्चिक राशि जनवरी माह 2022 (Scorpio zodiac sign January 2022) : इस माह आपके परिवार में खुशियां रहेंगी। परिवार के प्रति आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। आपके व्यवहार से घर के सदस्य खुश रहेंगे। आपकी सभी प्रशंसा करेंगे। आपको समझदारी से काम लेना होगा, अन्यथा आपकी किसी बात से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं।
कारोबारी हैं तो यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया शुरू करने का भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो यह माह चुनौतीभरा है। आप पर काम का भार बढ़ेगा, हालांकि आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
 
छात्र हैं तो मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने करियर पर विशेष ध्यान देना होगा, हालांकि आपके लिए यह माह अच्‍छा है। स्कूली छात्रों को रचनात्मक कार्य के अवसार मिलेंगे जिसके चलते उन्हें सीखने को मिलेगा।
 
विवाहित हैं तो यह माह सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय गुजरेगा। अविवाहित हैं तो अभी और प्रतीक्षा करना होगी। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह माह आपसी समझ को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है। यदि आपको अस्थमा या शुगर है तो सतर्क रहना चाहिए। इस माह सिरदर्द बना रहेगा, हालांकि आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। 
 
2. वृश्चिक राशि फरवरी माह 2022 (Scorpio zodiac sign February 2022) : पारिवारिक दृष्टि से यह माह शुभ है। खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार में कुछ स्पेशल होगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। रिश्तेदारों का घर आना-जाना लगा रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात भी चल सकती है।
कारोबारी हैं तो आपको परिवार से सलाह लेकर ही कहीं निवेश करना चाहिए। निवेश का लाभ मिलेगा और आप अपने व्यापार को विस्तार देने के बारे में भी सोचेंगे। नौकरीपेशा हैं तो इस माह कुछ खास नहीं होने वाला है। किसी बात को लेकर आप नौकरी बदलने का जरूर सोचेंगे। लेकिन अभी आपको निर्णय लेने से पहले सोच-समझ लेना चाहिए।
 
कॉलेज के छात्र हैं तो आको नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। कई नया करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना कम है। स्कूल के छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी अन्यथा टीचर आपसे नाराज रहेंगे।
 
विवाहित हैं तो दो से तीन होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित हैं तो अड़चनें तो आएंगी लेकिन समझदारी से काम लिया गया विवाह तय हो जाएगा। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो एक-दूसरे के बीच शक पैदा होगा जिसके चलते कहासुनी हो सकती है। इसलिए किसी भी विषय पर खुलकर बात करें।
 
यह माह भी सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है। शुगर और अस्थमा के रोगियों को सतर्क रहना होगा और इस माह आप किसी बात को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी।
 
3. वृश्चिक राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope March 2022) : परिवार में और किसी तरह की परेशानी के संकेत नहीं मिल रहे हैं, परंतु इस माह आपके परिवार में यदि कोई बुजुर्ग है तो वह गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। अत: पहले से ही डॉक्टर के संपर्क में रहें। आपको किसी मामले में किसी रिश्तेदार की सहायता मिलेगी।
कारोबारी हैं तो काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार का विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं या कुछ नया करना चाहते हैं तो यह माह शुभ है। नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए चुनौतीभरा है। किसी कार्य की असफलता के लिए बॉस आपसे नाखुश रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो यह माह सामान्य है।
 
कॉलेज के छात्रों ने यदि समय पर कोई काम पूर्ण नहीं किया है तो नुकसान उठाना पड़ेगा। स्कूली छा‍त्रों पर परीक्षा का टेंशन हावी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप को भ्रमित किया जाएगा जिसके चलते आपकी तैयारी पर प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने लक्ष्य पर ही ध्यान देना चाहिए।
 
विवाहित हैं तो यह माह आपके लिए यादगार साबित होगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता तय होते-होते रुक जाएगा। इसके लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो किसी बात को लेकर अनबन होगी। हालांकि धैर्य से काम लिया तो मामला सुलझ जाएगा। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक है। आपको खानपान पर ध्यान रखने की जरूरत है।
 
4. वृश्चिक राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope April 2022) : यह माह पारिवारिक जीवन में परेशानी लेकर आ सकता है। घर में सबकुछ अस्त-व्यस्त रहने की संभावना है। घर के बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि शुरुआत में सुख-शांति रहेगी, परंतु मध्य में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कारोबारी हैं तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपने धैर्य और समझदारी से काम किया तो व्यापार से मंदी के बादल छंट जाएंगे और व्यापार को गति मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। आपके बारे में भ्रांति फैलाएगा। ऐसे में आपको अपने काम से सभी के मुंह बंद करने होंगे।
 
छात्रों के लिए यह समय मुश्‍किलभरा है। यदि पूर्व में कड़ी मेहनत नहीं की होगी तो असफलता का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आापकी अपूर्ण तैयारी के चलते हाथ से चले जाएंगे। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत रहें। स्कूली छात्र को सहयोग और उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
 
विवाहित लोगों के बीच अनबन हो सकती है। अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और विवाह के योग बनेंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। इस माह सेहत की दृष्टि से आपकी मांसपेशियों में जकड़न की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही उल्टी व दस्त इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती है।
 
webdunia
Scorpio Monthly Horoscope 2022
5. वृश्चिक राशि मई माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope May 2022) : इस माह आपके परिवार में नई खुशखबरी का समाचार रहेगा। हो सकता है कि घर में किसी के जन्म की खुशी हो या किसी की नौकरी लगने का समाचार मिले। बच्चों के रिजल्ट की खुशी भी हो सकती है। कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य भी हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
कारोबारी हैं तो इस माह लाभ मिलेगा और इसी के साथ ही बचत भी होगी। नौकरीपेशा हैं तो नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है, परंतु सोच-समझकर ही निर्णय लें। सरकारी अधिकारियों का मन इस माह अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा जिसके चलते नुकसान उठान पड़ सकता है।
 
छात्रों के लिए यह माह सफलताभरा रहेगा। कॉलेज में एडमिशन को लेकर सहयोग मिलेगा। स्कूली छात्रों को थोड़ा तनाव रहेगा। परीक्षा के नंबर को लेकर वे खुश नहीं रहेंगे।
 
विवाहित हैं तो इस माह आपके जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। अत: पहले से ही उनका ध्यान रखें। दोनों को एक-दूसरे की चिंता रहेगी। अविवाहित लोगों को इस माह निराशा हाथ लगेगी। किसी के साथ पहले से रिलेशन में रह रहे हैं तो साथी की ओर से कुछ उपहार मिल सकता है जिससे दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा।
 
इस माह आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे।
 
6. वृश्चिक राशि जून माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope June 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें। कोई समस्या है तो अपने किसी करीबी से साझा करके उसका हल ढूंढने का प्रयास करें।
कारोबारी हैं तो इस माह बेहतर लाभ मिलने की प्रबल संभावना के साथ ही कई नए समझौते हो सकते हैं, जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपके कार्य की प्रशंसा होगी और बॉस से विशेष प्रोत्साहन मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों के लिए इस माह यात्रा करने के योग हैं।
 
कॉलेज के छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सभी की बातों का ध्यान से सुनकर उस पर अमल करेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निराश होना पड़ सकता है। स्कूली छात्रों के लिए सामान्य समय है।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। हालांकि दोनों की समझदारी से यह समस्या आसानी से सुलझ सकती है। अविवाहित लोगों को इस माह शादी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। किसी के साथ पहले से रिलेशन में रह रहे हैं तो यह समय शुभ है।
 
यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आपको दृढ़ बने रहना होगा।
 
7. वृश्चिक राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope July 2022) : इस माह आपके परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। इसके कारण परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। हालांकि किसी बात को लेकर पिता से मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में उनका उचित सम्मान करें।
व्यापारी हैं तो इस माह थोड़ी मंदी रहने की संभावना है। आपको अन्य क्षेत्र से लाभ कमाने के बारे में सोचना चाहिए। किसी भी प्रकार का व्यापारिक समझौता करने के पहले अच्‍छे से सोच-समझ लें। प्रतिद्वंद्वी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा के लिए अच्छे मौके मिलेंगे और जो भी होगा, शुभ ही होगा।
 
छात्रों को अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहिए और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। स्कूली छात्रों को इस माह अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देगा होगा।
 
जो विवाहित हैं तो साथी से कोई शुभ संकेत मिल सकता है जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। पहले से ही किसी किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह साथी से धोखा मिल सकता है जिससे उनका मन उदास रहेगा।
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह माह उत्तम रहने वाला है।
 
8. वृश्चिक राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope August 2022) : यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका कोई मतभेद चल रहा है तो सुलझ जाएगा। रिश्तेदारों के यहां जाना हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। अपनी वाणी पर सयंम रखेंगे तो समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
कारोबारी हैं तो यह माह शुभ है। आप अपने कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। व्यापारिक खर्चे सोच-समझकर करें। निवेश कर सकते हैं। आगे सभी का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा अपनी नौकरी से संतुष्‍ट रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी अधिकारियों के यात्रा करने के योग हैं।
 
छात्र हैं तो यदि कड़ी मेहनत करेंगे तो शायद इच्छानुसार परिणाम मिलें लेकिन इससे ज्यादा आशा नहीं की जा सकती है। इस माह आपको सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है। करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह कोई शुभ संकेत मिल सकता है। स्कूली छात्र हैं तो रचनात्मक कार्य होंगे।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोनों एक-दूसरे को खुश रखने का प्रयास करेंगे। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह अपने भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो इस समय यदि आपके मन में किसी बात को लेकर कोई शंका है तो खुलकर बात करें।
 
शारीरिक रूप से आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे। अस्थमा या दमा है तो पहले से ही सावधान रहें। माह के मध्य में सिरदर्द की शिकायत हो सकती हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
webdunia
Scorpio Monthly Horoscope 2022
9. वृश्चिक राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope September 2022): आपको इस माह अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। आपके स्वभाव के कारण परिवार का खुशी का माहौल बिगड़ सकता है। आपके क्रोध से कहीं ज्यादा अहम है परिवार के सदस्यों की समस्या का हल ढूंढना। आपको सभी का ध्यान रखना चाहिए। किसी सदस्या का घर से बाहर जाना हो सकता है। उसकी मदद करें।
कारोबारी हैं तो इस माह मंगल आप पर भारी है। इसलिए किसी भूमि और भवन का समझौता करने से बचें। आपको प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा हैं तो किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है जिसके चलते तनाव रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से किसी काम को लेकर बातचीत भी हो सकती है।
 
छात्र हैं तो किसी से वा‍द-विवाद हो सकता है, परंतु आपको अपने करियर पर ही ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए काम को ढूंढेंगे व इसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। स्कूली छात्रों के लिए यह समय सामान्य है। खेलकूद में ज्यादा समय गुजरेगा।
 
विवाहित हैं तो यह समय यादगार रहने वाला है। जिनका विवाह नहीं हुआ है, उन्हें इस माह विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी बात को मन में न रखें व खुलकर बात करें।
 
सेहत की दृष्टि से इस माह आपको पेट संबंधी रोग होने की आशंका है। साथ ही आपको कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है, जैसे कि पथरी की समस्या या कंधों में दर्द इत्यादि। मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।
 
10. वृश्चिक राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope October 2022) : आपको इस माह अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
कारोबारी हैं तो यह माह लाभ प्राप्त करने का माह है। आप पहले से ज्यादा मजबूत बनेंगे तथा नए-नए विचारों का मन में समावेश होगा। किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो वह वापस आएगा। नौकरीपेशा हैं तो इस माह प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सरकारी अधिकारियों के लिए यह माह उत्तम सिद्ध होगा।
 
छात्र हैं तो आपको अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहिए। स्कूली छात्रों को माता-पिता की फटकार झेलना होगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
 
विवाहित हैं तो पत्नी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और उन्हें और अच्छे से समझने का समय मिलेगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता तय होगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय आपसी मुद्दों को सुलझाने और रिश्तों में आगे बढ़ने का है।
 
सेहत की दृष्‍टि यह माह अच्‍छा रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपको खानपान पर ध्यान देना चाहिए। 
 
11. वृश्चिक राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope November 2022) : आपके लिए यह माह पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत शुभदायक है। घर में किसी सदस्य का विवाह भी तय हो सकता है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान के कार्य सिद्ध हो सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कुल मिलाकर यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ रहेगा।
कारोबारी हैं तो इस माह आपको आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से भी खुशी प्राप्त होगी तथा घर में नन्हा मेहमान भी आ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो प्रशंसा के साथ ही नया कार्य मिलने की संभावना है।
 
छात्रों के लिए यह समय चुनौतीभरा है। उन्हें पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। उनके माता-पिता ज्यादा चिंतित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह शुभ समय है। 
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है और इस रिश्ते को लेकर आप गंभीर रहेंगे।
 
सेहत की दृष्‍टि से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होगी। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे।
 
12. वृश्चिक राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope December 2022) : इस माह आपको माता-पिता के साथ ही बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। हालांकि परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोगी भी बढ़ेगा।
कारोबारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। पहले किसी क्षेत्र में निवेश किया है तो उससे भी लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कई क्षेत्रों से सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें।
 
छात्रों ने यदि पूर्व में मेहनत की होगी तो सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश खत्म होगी। स्कूली छात्रों का समय भी शुभ रहेगा। हालांकि प्रतियोगिता की परीक्षा दे रहे छात्रों को इस माह सजग रहने की आवश्यकता है।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा, जो दोनों को ही आनंदित करेगा। बच्चों के लिए आप थोड़ा संवेदनशील हो सकते हैं। अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आपसी समझ और बढ़ेगी। 
 
शारीरिक रूप से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। मानसिक स्वास्थ अच्छा रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालाष्टमी पर्व 2021: आपको पता होना चाहिए भगवान भैरव की इक्कीस गोपनीय बातें