Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tula Rashi 2022 : तुला राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

हमें फॉलो करें Tula Rashi 2022 : तुला राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
, शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (16:12 IST)
Tula Rashi 2022
Libra Monthly Horoscope 2022: माना जा रहा है कि तुला राशि के लिए यह वर्ष 2022 भारी परिवर्तन वाला रहेगा। नए वर्ष में कैसा रहेगा इस राशि का भविष्यफल। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार तुला राशि के लिए हर महीने का (Tula Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) भविष्यफल एवं राशिफल यहां जानिए संक्षिप्त में।

 
1. तुला राशि जनवरी माह 2022 (Libra zodiac sign January 2022) : परिवार में किसी की बीमारी को लेकर चिंता रहेगी। समाज में आपको लेकर सकारात्मक भावना बनेगी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
 
कारोबारियों के लिए यह माह आर्थिक रूप से ऊंच-नीच वाला रहेगा। किसी से पैसा लेना और किसी को देना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने का मन करेगा। ऐसी परिस्थिति भी बन सकती है कि आप त्यागपत्र देने का मन बनाएंगे। हालांकि आपको समझदारी और शांति से काम लेना होगा। पहले अच्छी नौकरी की तलाश कर लें।
कॉलेज के छात्र अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। स्कूल के छात्र अपने होमवर्क और पढ़ाई पर फोकस रखें अन्यथा टीचर आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर आने के संकेत हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
 
विवाहितों का समय अच्छे से गुजरेगा। अविवाहितों को निराशा हाथ लग सकती है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो कहासुनी होगी और मामला बढ़ भी सकता है।
 
सेहत की दृष्‍टि से घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहें और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहें ताकि बाद में कोई समस्या न हो।
 
 
2. तुला राशि फरवरी माह 2022 (Libra zodiac sign February 2022) : माह की शुरुआत में घर में आध्यात्मिक माहौल रहेगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ के कारण सहयोग बढ़ेगा। घर में बाहरी दखल से सुख-शांति में विघ्‍न पैदा हो सकता है, अत: सावधान रहें।
 
कारोबारी हैं तो पूर्व में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। किसी को उधारी दे रखी है तो वापस मिलेगी। कुल मिलाकर यह माह आपकी राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे।
 
कॉलेज के छात्र हैं तो पढ़ाई में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको किसी से मार्गदर्शन और सहयोग लेने की जरूरत है। आपको अन्य भाषाओं में भी पारंगत होना चाहिए, जो आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में कड़ी मेहनत करना होगी। हालांकि इसमें आशा के अनुकूल परिणाम के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।
 
यदि आप विवाहित हैं तो संबंधों में नीरसता आएगी। आपस में कहासुनी हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। किसी के साथ पहले से रिलेशन में हैं तो भविष्य को लेकर बातचीत करके आगे बढ़ेंगे।
 
सेहत की दृष्टि से इस माह आंखों की समस्या और एलर्जी हो सकती है। मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रहेंगे।
 
 
3. तुला राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope March 2022) : परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धैर्य से काम नहीं लिया तो यह बात कलह का रूप धारण कर लेगी। बड़े-बुजुर्ग आपसे किसी बात की आशा रखेंगे। हालांकि पड़ोसियों से संबंध अच्‍छे बनेंगे।
 
व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन रहने के कारण नुकसान उठाना होगा। व्यापार के विस्तार और घाटे को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको लेकर ऑफिस में राजनीति होगी जिसके चलते मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो परेशान होकर नए काम की तलाश करेंगे।
 
छात्र हैं तो यह माह अच्छा रहेगा। सभी के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। करियर को लेकर नई रणनीति बनेगी। नौकरी के ऑफर भी मिलेंगे। स्कूली छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी, अन्यथा यह माह आपसे टीचर और माता-पिता नाराज रहेंगे।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी से इस माह भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं और कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो इस माह आपकी आस पूरी होगी। किसी के साथ पहले से रिलेशन में हैं तो इस माह मतभेद सुलझ जाने की उम्मीद है।
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह उत्तम रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हें बाहर का खाना खाने को न दें। बीपी से पीड़ित हैं तो आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मानसिक स्थिति सही रहेगी।
4. तुला राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope April 2022) : परिवार में इस माह भी माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपसी नोकझोंक देखने को मिलेगी। आपको ही समझदारी से काम लेना होगा। परिवार का कोई सदस्य घूमने का प्लान बना रहा है तो उचित है कि वह यात्रा स्थगित कर दे, क्योंकि किसी अनहोनी होने की आशंका है।
 
व्यापारियों के लिए यह माह लाभ देने वाला सिद्ध होगा। साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को इस माह नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे, परंतु सोच-समझकर ही जॉब बदलें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने से उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
 
छात्रों के लिए यह माह चिंताभरा रहेगा। अभी जो पढ़ाई कर रहे हैं, उसे छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र में करियर बनाने का विचार मन में आएगा। ऐसे में धैर्य से काम लें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें। स्कूल के छात्रों के लिए यह माह अच्‍छा रहेगा। सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी से संबंध और भी ज्यादा मजूबत होंगे। रिश्तों में नीरसता समाप्त होगी। अविवाहित हैं तो जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा।
 
सेहत की दृष्टि से इस माह रीढ़ की हड्डी या कमर में समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।
webdunia
Libra Monthly Horoscope 2022
5. तुला राशि मई माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope May 2022) : इस माह आपका मन घर-परिवार के बजाए बाहर ज्यादा लगेगा जिसके चलते पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है या किसी की सेहत खराब हो सकती है।
 
व्यापार की दृष्टि से यह माह मिश्रित परिणाम वाला है। लाभ के साथ हानि भी होगी और बचत के साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। आपको समझ में नहीं आएगा कि क्या करना चाहिए। नौकरीपेशा हैं तो इस माह अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे उन्हें अपना काम करने में आसानी होगी।
 
छात्रों के लिए यह माह शुभ होगा और उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
घमंड के कारण विवाहित लोगों का इस माह झगड़ा होने की आशंका है। विवाह की बात चल रही है तो कुछ लोग अड़चन डालने का प्रयास करेंगे। पहले से रिलेशन में रह रहे लोगों का संबंध इस माह और ज्यादा मधुर होगा व दोनों का विश्वास मजबूत बनेगा।
 
इस माह सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत हो सकती है। घर का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
 
 
6. तुला राशि जून माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope June 2022) : इस माह परिवार में चिंता और तनाव बना रहेगा। हालांकि यह चिंता और तनाव परिवार के किसी सदस्य की बीमारी को लेकर रह सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। आपको पहले की अपेक्षा अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
 
व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम लाभ वाला रहेगा। व्यापार को फलने-फूलने में परिवार का भी भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए यह माह निराशाभरा रहेगा। काम के बोझ के कारण तनाव बना रहेगा। सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन या प्रमोशन मिलेगा।
 
छात्रों के लिए यह माह अच्छा नहीं रहेगा। उन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ेगी अन्यथा निराशा और असफलता का सामना करना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में बदलाव आएगा और वे अपने लिए नए क्षेत्रों को चुनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
 
विवाहित लोगों के बीच सामंजस्यता बैठेगी। मतभेद समाप्त होंगे और एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए इस माह विवाह के अच्छे योग हैं। पहले से किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह तकरार हो सकती है।
 
इस माह पेट संबंधी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेचैन रहेंगे। खानपान का विशेष ध्यान रखें व ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
7. तुला राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope July 2022) : इस माह पारिवारिक मतभेद रहेंगे। संयम और धैर्य से काम लें और कटु वचन कहने से बचें। माता-पिता का सम्मान करें और उनकी बातें सुनें।
 
कारोबारी हैं तो इस माह मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं, क्योंकि बड़ा घाटा हो सकता है। अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें। नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्य से आपके बॉस खुश नहीं रहेंगे। इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वाले असमंजस में रहेंगे और किसी कारण उन्हें तनाव रहेगा।
 
छात्रों के लिए यह समय नए क्षेत्र को चुनने का है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर चिंता तो रहेगी लेकिन इस माह आपका आत्मविश्‍वास ही आपको सफलता दिलाएगा।
 
विवाहित लोगों के लिए इस माह अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। अविवाहित के इस माह रिश्ते नहीं जम पाएंगे। यदि पहले से किसी के साथ रिलेशन में रह रहे हैं तो यह माह एक-दूसरे के प्रति समझ को बढ़ाएगा।
 
सेहत की दृष्टि से इस माह पेट संबंधी शिकायत रह सकती है, जैसे दस्त, कब्ज, गैस बनना, अपच आदि। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
 
8. तुला राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope August 2022) : इस माह परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भूमि या भवन के अटके काम पूर्ण होंगे। किसी भी कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके व्यवहार के कारण सभी खुश रहेंगे।
 
कारोबारी हैं तो यह माह उत्तम रहेगा। कहीं पहले से निवेश कर रखा है तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। सभी का आपको सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनेगा।
 
छात्रों ने यदि पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया तो इस माह चुनौती का सामना करना पड़ेगा और घर-परिवार में आपको विरोध झेलना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को इस माह अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे व उन्हें सफलता मिलने की भी संभावना है। स्कूली छात्र अपने लिए रचनात्मक कार्य चुनेंगे, जो आगे चलकर उनके बहुत काम आएगा।
 
विवाहित लोगों के जीवन में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को अभी और प्रतीक्षा करना होगी। किसी के साथ पहले से रिलेशन में हैं तो यह माह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है इसलिए स्वयं को सभी चीज़ों के लिए सचेत रखें।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं है। जिम व खेलकूद में या भारी सामान उठाने से गंभीर चोट लगने के योग भी बन रहे हैं। मानसिक रूप से भी मन में उथल-पुथल मची रहेगी तथा ज्यादातर समय मन अशांत रहने की आशंका है।
webdunia
Libra Monthly Horoscope 2022
9. तुला राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope September 2022): इस माह भी पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। हालांकि कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं और आपकी किसी बात से किसी को ठेस पहुंच सकती है, परंतु कुल मिलाकर माहौल अच्‍छा रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित पुराने विवाद के समाप्त होने की भी संभावना है।
 
कारोबारी हैं तो यह माह लाभ देने वाला सिद्ध होगा। हालांकि अभी आपको और भी ज्यादा कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी को पैसा दिया हुआ है और वापस मिलने में समस्या हो रही है तो वह भी वापस आ जाएगा। नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए चुनौतीभरा रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा और आपको विभिन्न स्रोतों से आय होने की संभावना है। 
विवाहित हैं तो इस माह धार्मिक यात्रा का योग है और अविवाहित हैं तो इस माह रिश्ते की बात चलेगी और रिश्ता तय भी हो सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो मतभेद दूर होंगे। सेहत की दृष्‍टि से देखें तो कुछ छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दिया जाए तो आप पहले से भी अधिक सेहतमंद रहेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर चिंता सताएगी।
 
10. तुला राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope October 2022) : यह माह पारिवारिक दृष्टि से मिला-जुला रहेगा। हालांकि परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना के चलते खुशी का माहौल बनेगा। घर में किसी सदस्य की शादी की बात भी शुरू हो सकती है। घर का माहौल धार्मिक रहेगा और उससे संबंधित पूजा होने के भी योग हैं। माह के चौथे सप्ताह में कही बाहर जाने के भी संकेत हैं।
 
कारोबारी दृष्टि से इस माह आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि इस माह आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। किसी बात को लेकर कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। आपको इस माह ज्यादा काम करने की आवश्यकता है।
 
छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। प्रोजेक्ट पूर्ण करने का समय है। सहपाठी और टीचर से सहयोग मिलेगा। स्कूली छात्रों को परीक्षा की तैयारी करना होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
 
विवाहित हैं तो कुछ बातों को छोड़कर यह माह आपसी सहयोग वाला रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग हैं। किसी के साथ रिलेशन में रह रहे हैं तो इस माह थोड़ा-बहुत मनमुटाव रहेगा।
 
इस माह आपको अपनी माता की सेहत का उचित ध्यान रखना होगा। उन्हें किसी प्रकार का मानसिक कष्ट देने से बचें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
11. तुला राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope November 2022) : परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी की सेहत को लेकर जरूर चिंता रहेगी। यदि पिछले माह जो कोई मांगलिक कार्य होना अटक गया, था, वह इस माह होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
 
यह माह व्यापारिक दृष्टि से अनुकूल होगा और सभी तरह के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। हालांकि आपको ऑफिस की राजनीति से बचकर रहना होगा।
 
छात्र हैं तो इस माह आपको अपने प्रोजेक्ट पूर्ण करना होंगे अन्यथा टीचर्स की नाराजगी झेलना होगी। स्कूली छात्रों का पढ़ाई को छोड़कर अन्य बातों में मन लगेगा जिसके चलते इस माह माता-पिता आपसे नाराज रह सकते हैं।
 
विवाहित लोगों के जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो किसी बात पर शक के चलते रिश्तों में दरार आने की आशंका है। 
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह आपके लिए ठीक है, परंतु घर के किसी सदस्य की बीमारी को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
 
12. तुला राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope December 2022) : इस माह पहले की अपेक्षा परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ेगा। घर में सुख और शांति आएगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा व घर में किसी की उन्नति होने की भी संभावना है।
 
कारोबारी हैं तो यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जोखिम लेने से पहले या उधार देने से पहले एक बार सोच लें या परिवार के किसी सदस्य से सलाह जरूर ले लें। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने का मन करेगा, लेकिन यह उचित समय नहीं जान पड़ता है। हालांकि आपके पास पहले से कोई अच्छा ऑफर है तो आप उस पर निर्णय ले सकते हैं।
 
विवाहित लोगों के लिए यह माह आपसी समझ बढ़ाने और एक-दूसरे का सहयोग करने वाला सिद्ध होगा। अविवाहित लोगों के इस माह विवाह के योग तो नहीं बन रहे हैं लेकिन रिश्ता जरूर तय हो सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त देंगे।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह समय ठीक नहीं है। इस माह मंगल आप पर भारी है, इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। मानसिक रूप से आप पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालाष्टमी : भगवान काल भैरव, बटुक भैरव और कपाल भैरव की उत्पत्ति कथा