Dharma Sangrah

टैरो कार्ड से जानिए वृष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023

पं. हेमन्त रिछारिया
टैरो कार्ड से जानिए राशि के लिए कैसा रहेगा 2023 वृषभ राशि के लिए  
सफलता व समृद्धिदायक साल है 
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर आरकाना" और "माइनर आरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "आरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर आरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर आरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर आरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में आइए अब हम जानते हैं कि वृष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
2. राशि-वृष, राशि अधिपति-शुक्र, तत्व-पृथ्वी, स्वभाव-स्थिर
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-SEVEN Of CUPS )- यह "माइनर आरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है अत: वृष वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 सफलता व समृद्धिदायक होगा। आपको इस वर्ष अपने जीवन प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक योजनाएं सफ़ल होंगी। घर में सुख-समृद्धि व आनन्द का वातावरण रहेगा। चल-अचल सम्पत्ति क्रय करने की अच्छी संभावनाएं हैं। इस वर्ष वृष राशि के जातकों को भूमि, भवन व वाहन सुख प्राप्त होगा। वृष राशि वालों के लिए यह साल विशेष रूप से सम्पन्नतादायक सिद्ध होने जा रहा है।
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-JUSTICE) यह "मेजर आरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। यह संकेत करता है कि वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में इस वर्ष मनोवांछित उन्नति होगी। इस वर्ष धनलाभ के साथ-साथ धनागम के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे किन्तु यदि वे अपनी नवीन योजनाओं को विवेकपूर्ण तरीके संचालित नहीं करते तो उन्हें लाभ में कमी भी हो सकती है। यह वर्ष उन्हें न्याय के साथ व्यवहार करना सिखाने वाला सिद्ध होगा। यदि वे किसी के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करेंगे तो अपेक्षित लाभ से वंचित रह जाएंगे। वृष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के संकेत है यदि वे न्यायपूर्ण व्यवहार करेंगे तो निश्चय ही यह वर्ष आर्थिक क्षेत्र में उनके लिए एक सकारात्मक मोड़ लेकर आने वाला है।
करियर/ कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-NINE Of SWORD) यह "माइनर आरकाना" का श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। यह कार्ड संकेत करता है कि वृष राशि के जातकों को इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में परेशानियों व कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। बेरोजगारों रोजगार प्राप्ति में बाधाएं आने के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग को कठिन परिश्रम के उपरान्त भी अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल कड़ा संघर्ष लेकर आएगा। उन्हें कर्मक्षेत्र में कठिनाई व अधिक परिश्रम के चलते विषाद घेरेगा। वृष राशि के जातकों को इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र को लेकर अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है यदि वे अपने कर्मक्षेत्र को लेकर लापरवाह और अति-आत्मविश्वासी रहेंगे तो उन्हें अपने रोजगार को गंवाना पड़ सकता है।
रोमांस लाइफ/रिलेशनशिप -(टैरो कार्ड-TWO Of PENTACLES) यह "माइनर आरकाना" श्रेणी कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। वृष राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष संबंधों की नवीन परिभाषा गढ़ने जा रहा है। उन्हें अपने संबंधों को द्वंद से परे जाकर निभाना होगा। मन में किसी भी प्रकार संशय उनके संबंधों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। अत: अपने संबंधों को बोझ ना समझते हुए पूर्ण आनन्द के साथ निभाने का अवसर आने वाला साल वृष राशि वाले जातकों को देने वाला है। अविवाहितों के विवाह की पूर्ण संभावना बन रही है। प्रेम संबंध सफल होते दिख रहे हैं। इस वर्ष उनके संबंध एक नए आयाम पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं किन्तु उन्हें अपने संबंधों में संशय व गलतफ़हमियों से बचना होगा।
हेल्थ 2023 -(टैरो कार्ड-THE WORLD) यह "मेजर आरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। यह कार्ड वृष राशि वालों के लिए अच्छे स्वास्थ्य के संकेत देता है। इस वर्ष उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी जातक को पुराना रोग है तो इस वर्ष उस रोग से मुक्ति के संकेत मिल रहे हैं। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आप इस वर्ष स्वस्थ व स्फ़ूर्तिवान महसूस करेंगे।
 
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)

ALSO READ: टैरो कार्ड से जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क-astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

25 February Birthday: आपको 25 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

Khagras Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? भारत में दिखेगा या नहीं, राशियों पर प्रभाव, जानिए पूरी जानकारी

Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

अगला लेख