Hanuman Chalisa

धनु राशि में बुध हुए अस्त : किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा कष्ट

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2023 (14:39 IST)
बुध ग्रह नौकरी और व्यापार को प्राभावित करता है। बुध ग्रह 2 जनवरी 2023 को 02 बजकर 33 मिनट पर धनु राशि में अस्त होंगे और 13 जनवरी 2023 को 05 बजकर 15 मिनट पर फिर उदय होंगे। 18 जनवरी 2023 को मार्गी होंगे। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों पर नकारात्मक प्राभव होगा। आओ जानते हैं 12 राशियों का राशिफल।
  
मेष राशि : बुध आपकी राशि के 9वें भाव में अस्त होकर आपके भाग्य पर नकारात्मक असर करेंगे। ऐसे में आपको संयम और सावधानी से काम लेना हैं और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। पिता और गुरुजनों का सम्मान करना हैं। ‍यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो नौकरी या व्यापार में नुकसान उठाएंगे।
 
वृषभ राशि : बुध आपकी राशि के आठवें भाव में अस्त हो गए हैं। ऐसे में यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नौकरी पर और व्यापारी हैं तो व्यापार पर इसका नकारात्मक असर होगा। सोच समझकर नौकरी करें और निवेश में सावधानी बरतें। सेहत और संबंधों पर भी नकारात्मक प्रभाव होगा। संयम से काम लें।
 
मिथुन राशि : बुध आपकी राशि के सातवें भाव में अस्त हो गए हैं। ऐसे में दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। माता से भी मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में भी आपको सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में बुध अस्त हो गए हैं। नौकरी और करियर में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके शत्रु सक्रिय होंगे और आपकी सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर होगा। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
उपाय - हर दिन बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध अस्त हुए हैं जो आर्थिक समस्या पैदा करेंगे। निवेश से अभी बचकर रहें। लेन देन में सावधानी रखें। शिक्षा और करियर में भी सावधानी से आगे बढ़ें। संतान का ध्यान रखें। अफेयर में तनाव रहेगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में बुध के अस्त होने से सुख सुविधाओं में बाधा आएगी। नौकरी में परेशनियां खड़ी हो सकती है। सेहत संबंधी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक खराब हो सकते हैं। 
 
तुला राशि : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में अस्त हुए हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है। मीडिया, लेखन या कला से जुड़े लोगों के लिए चौतिभरा समय रहेगा। छोटे भाई-बहन से संबंध खराब हो सकते हैं। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक खराब हो सकते हैं। 
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का अस्त होना धन संबंधी कोई रुकावट पैदा कर सकता है। निवेश से हानि होने की संभावना है। वाणी पर निरंत्रण रखकर ही बात करें। आपके बारे में गलतफहमी पैदा हो सकती है।
 
धनु राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में बुध का अस्त होना सेहत संबंधी परेशानी खड़ी कर सकता है। दूसरों के प्रति आपका व्यवहार बदल जाएगा। आपका व्यहार आपकी छवि कराब कर सकता है, जिसके चलते नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है।
 
मकर राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में बुध का अस्त होना खर्चे बढ़ा सकता है। लंबी दूरी की यात्रा से नुकसान हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे हैं तो सावधानी रखें। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान की संभावना है। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में बुध का अस्त होना अच्छा नहीं है, क्योंकि यह आपके निर्णय को प्रभावित करेगा। निवेश से जुड़े निर्णय सोच समझकर लें। निराशा से बाहर निकलकर धैर्य से काम लें। आशा लगा रहे छात्रों को उनके प्लसमेंट में में देरी हो सकती है। 
 
मीन राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में बुध का अस्त होना पेशेवर जीवन में बाधाएं पैदा करेगा। नौकरी और करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। व्यापार में कोई खास कार्य नहीं कर पाएंगे। तनाव के कारण आप भ्रम में रह सकते हैं। लेन देने या कागजी कार्यवाही करते वक्त सावधानी बरतें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 अप्रैल, 2026)

13 April Birthday: आपको 13 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 अप्रैल, 2026)

अगला लेख