Hanuman Chalisa

Mithun Rashifal 2022 - मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Gemini Horoscope 2022

Webdunia
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है मिथुन राशि...
 
वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग बनाती है। शनि महाराज सेहत पर असर डाल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण व सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कई अन्य ग्रहों का प्रभाव भी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर रहा है। 
 
अप्रैल के बाद राहु का गोचर राशि के एकादश भाव में होगा, जिसे हम लाभ भाव कहते हैं। राहु की उपस्थिति राहत देगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच गुरु की स्थिति विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मिथुन राशि के छात्र अपना बेहतर प्रदर्शन देते हुए सबका दिल जीत लेंगे।
 
2022 के सितारे संकेत दे रहे हैं कि यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्ति के लिए अभी कुछ और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। शनि की स्थिति आर्थिक जीवन को चमकदार बना देगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। 
 
नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मई से अगस्त तक मंगल ग्रह आपको शुभ परिणाम देंगे। कार्यस्थल पर शत्रु सक्रिय होंगे, सावधान रहें। प्रेमी जातकों को इस वर्ष बृहस्पति की कृपा से प्रेम विवाह का अवसर मिलेगा। सितंबर तक की अवधि लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगी। साल 2022 के अंतिम 3 महीनों (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) में आपको प्रेमी से बातचीत करते समय, अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने की सलाह दी जाती है। मंगल आक्रामक बना सकता है।
 
साल 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए दांपत्य जीवन में अनुकूलता लाएगा। 17 अप्रैल से लेकर जून तक 3 मुख्य ग्रहों (मंगल, शुक्र और बृहस्पति) का साथ होना वैवाहिक जीवन में समस्या का कारण बनेगा।
मिथुन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

05 June Birthday: आपको 5 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

Adhik Panchami 2026: अधिक पंचमी क्या है, जानें महत्व, पूजा विधि और उपाय

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख