Hanuman Chalisa

वास्तु 2023 : इस साल घर की सजावट बदल कर देखिए सफलता चूमेगी कदम, 10 दिलचस्प टिप्स

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (14:55 IST)
Vastu Tips 2023: नया वर्ष प्रारंभ होने वाला है। यदि आप वर्ष 2022 में कुछ हासिल नहीं कर पाएं हैं तो इस वर्ष वास्तु के अनुसार घर की सजावट को बदलकर देंखे। इसी के साथ जानिए कि कौनसी वस्तु कहां रखें। यदि आप मात्र 10 वास्तु टिप्स आजमा लेंते हैं तो निश्‍चित ही आपके लिए अगला वर्ष 2023 बहुत ही शुभ रहने वाला है। 
 
1. तस्वीर : बैठक रूम में घोड़े, मछली या संयुक्त परिवार की तस्वीर या अन्य कोई सुंदर चित्र को आप पूर्व दिशा में लगाएं। किचन में फल और सब्जियों की या यज्ञ करते ऋषि की तस्वीर लगाएं। टॉयलेट के बाहार दरवाजे के ऊपर हिरण का शिकार करते हुए शेर की तस्वीर लगाएं, बेडरूम में शंख का एक बड़ा सा चित्र या बांसुरी का चित्र लगाएं।
 
2. गुलदस्ता और प्लांट : बैठक रूम में सुंदर फूलों का गुलदस्ता उत्तर या ईशान दिशा में रखें। यदि यह प्राकृतिक है तो ज्यादा बेहतर होगा। एक कांच के बॉउल में पानी भरकर उसमें ताजे फूल रखने से घर परिवार में खुशियों का माहौल बनता है। मनी प्लांट या अन्य कोई भी पौधा आप घर की ईशान या आग्नेय दिशा में रख सकते हैं।
 
3. घड़ी और कैलेंडर : घड़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी की आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते हैं।
 
4. लाइट : लाइट की व्यवस्था आग्नेय कोण में करें या इस तरह करें कि वह संपूर्ण रूम को प्रकाशित कर सके। बैठक रूम में प्रकाश की व्यवस्था बहुत अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि यह सुख और भाग्य लाता है।
 
5. विंड चाइम्स : पवन की झंकार (विंड चाइम्स) बैठक रूम के दरवाजे पर लगाई जा सकती है। पर्दे और कुशन सुंदर और अच्छी डिजाइन वाले रखें। अच्छी सी पेंटिंग, लेस व घुंघरू की सजावट या हैंड एम्ब्रॉयडरी भी कर सकती हैं।
6. बैठक रूम का रंग-रोगन : दीवारों और टाइल का रंग सफेद, हल्के पीले, हल्के नीले या हरे रंग का होना चाहिए। दीवारों का रंग लाल, गहरा नीला या काले रंग का नहीं होना चाहिए। बैठक रूम में खिड़की और दरवाजे के पर्दे मिलते-जुलते रंगों में ही प्रयोग करें। सोफा सेट के कुशन थोड़े अलग रंग के रखें।
 
7. मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें: ईशान कोण और नैऋत्य दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। घर की इन दिशाओं में मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 
8. युगल घोड़े का शोपीस : प्यार और आकर्षण के दिशा क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम में सफेद युगल घोड़े का शोपीस रखकर पति-पत्नी के संबंधों में ज्यादा गर्माहट और प्यार लाया जा सकता है।
 
9. वंदनवार : घर के मुख्‍य द्वार और भीतर के द्वारों पर वंदनवार लगाकर रखें और द्वार को अच्छे से सजाकर रखें। मुख्य द्वार पर शुभ लाभ, गणेशजी, पंचमुखी हनुमान या स्वस्तिक बनाने से हमारे आसपास से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
 
10. कहां क्या होना चाहिए : वास्तु के अनुसार ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पूजन कक्ष, बोरिंग या पानी का टैंक, पंडेरी, स्वीमिंगपूल आदि, उत्तर में दरवाजा, बालकनी, खिड़की, जल का स्थान आदि, आग्नेय यानी पूर्व-दक्षिण में किचन, ट्रांसफार्मर आदि होना चाहिए। दक्षिण में भारी सामान रखें जैसे अलमारी, स्टोर कंटेनर आदि, पश्‍चिम में वाशरूम या टॉयलेट रख सकते हैं, वायव्य में बेडरूम या गैरेज, नैऋत्य में बेडरूम, मशीन, टॉयलेट आदि।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

जून 2026 में किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे होगा नुकसान? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मई, 2026)

अगला लेख