Hanuman Chalisa

Guru gochar 2023 : बृहस्पति यानी गुरु ग्रह होगा मार्गी, जानें अप्रैल 2023 तक का भविष्यफल

Webdunia
Jupiter transit in 2023: गुरु मार्गी अवस्था में 22 अप्रैल 2023 को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए अप्रैल 2023 तक का भविष्यफल।
 
1. मेष | Aries: बृहस्पति अपकी राशि के बारहवें भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपकी रुचि रहस्यमयी विद्याओं में रहेगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। तबादले की संभावना भी है। व्यापारी हैं तो धंधा मंदा रहने की संभावना है। खर्चे बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद या बहस हो सकती है।
 
2. वृषभ | Taurus: बृहस्पति आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मार्गी होने से आपको अच्‍छे परिणाम देखने के मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।
 
3. मिथुन | Gemini: आपकी राशि के दसवें भाव में गुरु मार्गी होंगे। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहें। नौकरी में काम के दबाव के चलते मानसिक तनाव रहेगा। आपके पारिवारिक ख़र्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
4. कर्क राशि | Cancer: बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिकरूप से आप मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
 
5. सिंह | Leo sun sign: आपकी राशि के आठवें भाव में गुरु का मार्गी गोचर होगा। कार्यस्थल पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो सतर्कता से आगे बढ़ें। अहंकार को छोड़कर जीवनसाथी को सहयोग करें और उसे समझें। हालांकि अचानक धनलाभ की भी संभावना है। 
6. कन्या राशि | Virgo: आपकी राशि के सातवें भाव में बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से धन की आवक बनी रहेगी और धन की बचत भी संभव होगी। जीवनसाथी के सामय समय बिताएंगे।
 
7. तुला | Libra: आपकी राशि के छठे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। करियर और नौकरी के लिहाज से यह कठिन समय रहेगा। व्यापारी हैं तो साझेदारी के व्यापार में समस्या खड़ी होगी। व्यापार के विस्तार की योजना सोच समझकर ही करें। खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी से संबंध सुधारें। सेहत का ध्यान रखें।
 
8. वृश्‍चिक राशि | Scorpio: आपकी राशि के पांचवें भाव में बृहस्पति का गोचर सुखकारी है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रोत्साहन, वेतन वृद्धि, पदोन्नति या अन्य लाभ हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे।
 
9. धनु | Sagittarius: आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु मार्गी होंगे। नौकरी में अत्यधिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। पारिवारिक खर्चें बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ तर्क-वितर्क या बहस न करें।
 
10. मकर | Capricorn: आपकी राशि के तीसरे भाव में गुरु मार्गी होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। दबाव में आकर नहीं, सोच समझकर ही निर्णय लें। व्यापारी हैं तो सावधानी के साथ लेन-देन करें। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें।
 
11. कुंभ राशि | Aquarius: आपकी राशि के दूसरे भाव में गुरु मार्गी होगा। इसके चलते आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। अचानक से धनलाभ होगा। छोटी यात्रा संभव है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। 
 
12. मीन | Pisces: आपकी राशि के लग्न भाव में बृहस्पति का मार्गी गोचर मिलाजुला परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। कड़ी मेहनत से ही किसी कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में हैं तो असुक्षा और असंतुष्टि की भावना बढ़ेगी। व्यापारी हैं तो लाभ की उम्मीद न करें। ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख