Hanuman Chalisa

मिथुन राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

बृहस्पति आपके साल 2023 को हर बुरे प्रभाव से बचाएगा...

WD Feature Desk
मिथुन राशिफल 2023
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार आपको इस साल शानदार प्रगति और अच्छा जीवन जीने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नए साल 2023 में आप ऐसे सुंदर क्षणों का अनुभव करेंगे, जिससे आप पिछला बुरा घटित भूल जाएंगे। बृहस्पति की शुभ स्थिति आपके लाभकारी रहेगी। बृहस्पति जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको भाग्यशाली बनाएंगे। साल 2023 आपके लिए खुद को परखने का वर्ष है! 
 
वर्ष 2023 में ग्रहों के गोचर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप सर्वोत्तम तरीके अपनाएंगे। साल 2023 में आप कुछ परेशानियों का अनुभव भी कर सकते हैं। शनि जब साल की पहली चाल चलेगा, तब आप अपने काम को लेकर काफी उत्साहित होंगे। शुक्र और मंगल वर्ष 2023 में फेवरेबल रहेंगे तब अच्छी खबर मिल सकती है! साल 2023 प्यार और रिश्ते के लिए बेहतरीन रहेगा। 
 
मिथुन प्रेम राशिफल 2023 कहता है कि कष्ट और परेशानियां सब दूर होंगे, इस साल खूब राहत मिल जाएगी। रिश्ते को आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। कुंडली में मंगल और राहु ग्रहों के प्रभाव के कारण पार्टनर के साथ कुछ गलफहमियां भी हो सकती हैं। साल 2023 की शुरुआत में सूर्य और बुध ग्रह आपके रिश्ते में दिक्कत कर सकते हैं। रिश्ते को संभाले रखना चाहते हैं तो पार्टनर को कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान जरूर दें। बृहस्पति आपके नए साल 2023 के लिए अत्यंत शुभ है! अच्छे ग्रहों का असर सकारात्मक और आशावादी बनाए रखेगा। 
 
यह वर्ष आपको चेतावनी दे रहा है कि आंख मूंद कर किसी पर भी भरोसा न करें। वर्ष 2023 का दूसरा भाग इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। विवाह का प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। धन के संबंध में अपने पिछले निवेशों और योजनाओं पर विचार जरुर करना चाहिए। साल 2023 में ग्रहों का गोचर आपके पक्ष में होगा। लेकिन आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, जिससे परिस्थितियां प्रभावित होंगी। यह साल आपके लाभ और कमाई के लिए काफी शुभ है और आपको धन की बचत करने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको सलाह दी जाती है प्रेम हो या करियर, परिवार हो या नौकरी हर विषय पर सोच-समझकर निर्णय लें। शुक्र ग्रह की कृपा से आप संपत्ति और कानूनी मामलों में सफल होंगे। 
 
मिथुन 2023 के लिए धन के सितारे 
शुक्र की चाल आपको करेगी खुशहाल। यह साल आपको पहले से अधिक पैसा कमाने में मदद करेगा। हालांकि, मंगल की चाल के साथ कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। बड़े पैमाने पर निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि वर्ष 2023 के अंतिम महीनों में नुकसान हो सकता है। इस साल कई संभावित स्रोतों से धन कमाने की संभावना है। शुक्र और बुध का गोचर लाभकारी रहेगा। शनि ग्रह आपके पक्ष में रहेगा, जिससे आप अप्रत्याशित बचत कर सकते हैं। बड़े पैमाने पर निवेश करने से बचना चाहिए। साल 2023 में आप सफलता का अच्छा स्वाद ले पाएंगे। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। अपनी क्षमताओं और योग्यता को साबित करने में सक्षम रहेंगे। 
 
शनि ग्रह के प्रभाव के कारण अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपना मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकेगा। सलाह दी जाती है कि दोस्तों पर भी अंध भरोसा न करें। साल 2023 व्यापारियों को मंगल ग्रह से बचने की चेतावनी देता है। विद्यार्थी जो भी काम या प्रोजेक्ट हाथ में लें उसे खुशी-खुशी पूरा करें। मिथुन राशि के लोग जिनका मंगल उनकी जन्म कुंडली में अनुकूल है, वह निश्चित रूप से कम्यूनिकेशन या वाणी से संबंधित किसी भी क्षेत्र में परचम लहराएंगे। जो लोग नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए मंगल, शनि और शुक्र की चाल अच्छी सूचना लाएगी। बुध और शुक्र का संयोग पत्रकारिता, लेखन या संचार जैसे क्षेत्रों के लोगों के लिए सहायक होगा। 
 
केतु ग्रह भी फायदेमंद रहेगा। शनि ग्रह के सहयोग से करियर में अच्छा परिवर्तन कर सकते हैं। कड़ी मेहनत आपको साल 2023 के अंतिम महीनों में बेहतरीन परिणाम दे सकती है। शनि ग्रह की कृपा से आपके कई नए और मजबूत संबंध बनेंगे। आपकी सफलता से घर के लोग खुश होंगे। हालांकि परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। घर में तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। बृहस्पति ग्रह की मौजूदगी से जीवन में फिर शांति का आगमन होने लगेगा। जो आपको पसंद नहीं हैं उनकी बातों को भी नजरंदाज करें। घर में किसी का विवाह योग भी बन रहा है। 
 
नए साल में सामाजिक जीवन में काफी सुधार होगा। जब सूर्य और बुध एक साथ आप पर अपनी कृपा करेंगे, तो कमाल की सफलता मिलेगी। मंगल और राहु ग्रह आपको वर्ष के अंत में प्रियजनों के प्रति विद्रोही बना सकते हैं। साल 2023 में मंगल और बृहस्पति ग्रह कार्य को थोड़ा आसान बना देंगे। मिथुन राशि संबंधित जो महिलाएं एवं पुरुष कामकाजी हैं, उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे तनाव और चिंता। इसकी एक वजह काम का बोझ है। स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नियमित तौर पर योग और कुछ एक्सरसाइज करें। तनाव कम लें। थोड़ा ब्रेक जरुर लें। 
 
बुध की शुभ भाव में गति होने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा भी मिल जाएगा। मिथुन राशि 2023 का राशिफल कहता है कि राहु और केतु की वजह से आपका समय प्रतिकूल हो सकता है। हालांकि, साल के अंतिम दिनों में सब कुछ सही हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर हो जाएगा। इस वर्ष आपको कुछ अच्छी खबरों के साथ कुछ बुरी खबर भी प्राप्त हो सकती हैं। सूर्य और बुध ग्रह आपके ससुराल वालों के साथ आपके संबंध को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। आपके बीच तनाव का माहौल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कुछ बाहरी लोग रिश्ते में दरार डाल सकते हैं। लेकिन डरने जैसी बात नहीं है बृहस्पति ग्रह आपके साल 2023 को हर बुरे प्रभाव से बचाएगा! 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

अगला लेख