dipawali

17 जनवरी 2023 तक शनि रहेंगे मकर राशि में, कर्म के अनुसार असर होगा जिंदगी में

Webdunia
शनिदेव मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। जानिए इस आलेख में किन 5 राशियों का होगा भाग्योदय 
शनि 12 जुलाई को अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश कर गए हैं जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। जानिए ये अवधि किन 5 राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी।
Shani Rashi Parivartan: शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में एक बार होता है। लेकिन 2022 में शनि दो बार राशि बदल रहे हैं इसके बाद 2023 में भी शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। 12 जुलाई 2022 में शनि अपनी वक्री चाल के कारण राशि बदलने वाले हैं। इस दौरान शनि अपनी पिछली राशि मकर में गोचर करने लगेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इस राशि में रहने के बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जाएंगे। जानिए नए साल में किन राशियों पर रहेगी शनि की महादशा। इस दौरान आपके शुभ कर्म के अनुसार शनि आपको शुभ फल देंगे लेकिन अगर आपने इस समय कोई गलत काम किया है तो न्यायप्रिय शनि दंडित करेंगे। 
12 जुलाई 2022 में शनि वक्री चाल चलते हुए फिर से अपनी पिछली राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इस राशि में रहेंगे। जिससे वो राशियां जो शनि की दशा से मुक्त हो चुकी हैं वे फिर से इसकी चपेट में आ जाएंगी। इस अवधि में धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी और मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। इस दौरान मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातको को कुछ समय के लिए शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी।
कर्क राशि: ये अवधि कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी। क्योंकि इस दौरान इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या नहीं रहेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। बिजनेस में अच्छी तरक्की करने में आप कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि: इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। नए माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। रूका हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं। बिजनेस में अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। हर जगह आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। यात्रा के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा।
कुंभ राशि: शानदार समय है, किसी पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। मनोवांछित सफलता मिलेगी। आप अगर दयावान हैं तो आपके अच्छे कर्मों का लाभ आपको शनिदेव अवश्य देंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु पराजित होंगे। 
मीन राशि: मानसिक तनाव कम होंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन अपना व्यवहार संयमित रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विदेश में नौकरीप्राप्त करने की इच्छा पूरा हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अनूकूल है। 
ALSO READ: इस सावन 3 राशियों पर भोलेनाथ शिव बरसाएंगे अपनी कृपा, कहीं आपकी राशि तो नहीं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Bhai dooj 2025: भाई दूज का पर्व कैसे मनाते हैं जानिए संपूर्ण विधि

Bhai dooj 2025: आरती की थाली मैं सजाऊं, कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं... इन संदेशों को भेजकर मनाइए भाईदूज का पर्व

Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त

Diwali Weekly Horoscope: दिवाली का साप्ताहिक राशिफल, जानें यह सप्ताह किन राशियों को देगा अपार धन और सफलता का वरदान

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अक्टूबर, 2025)

24 October Birthday: आपको 24 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Mercury Transit in Scorpio 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: 6 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

अगला लेख