Biodata Maker

सिंह राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

सिंह राशि वालों का स्वर्णिम समय शुरु, गुस्से से बचने की सलाह

WD Feature Desk
सिंह राशिफल 23
Singh rashi HOROSCOPE 2023
सिंह राशिफल 2023 - Singh Rashifal 2023
 
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। यह राशि थोड़ा तुनकमिजाज होती है लेकिन इनके जैसा प्रभावशाली व्यक्तित्व भी आपको दूसरा नहीं मिलेगा। साल 2023 आपको लिए सुखद आश्चर्यजनक परिणाम लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। फरवरी और अप्रैल के महीनों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इस वर्ष राहु की स्थिति भी बदलने वाली है, जिसका प्रभाव आपके भाग्य पर हो सकता है। 
 
विदेश में अध्ययन करने का सपना देखते हैं तो शुभ फल प्राप्त होंगे। अप्रैल से लेकर जुलाई तक आपको लगातार अच्छी खबर मिलेगी। इस साल अपने जीवनसाथी के साथ आप एक खूबसूरत यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। अगस्त के महीनों में आपको गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है। वर्ष 2023 में धन के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 
 
अगस्त से अक्टूबर के दौरान फाइनेंशियल दृष्टि से बहुत सुंदर योग बनेगा। इस दौरान आपका भाग्य स्वामी मंगल आपकी राशि में गोचर करेगा। इससे आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सिंह राशि वालों का व्यापार नए साल में अच्छा रहेगा। छोटी मोटी दिक्कतों से मेहनत के दम पर सरलता से छुटकारा पा लेंगे। इस साल आपको नई पहचान मिलेगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं वे इस साल अच्छा लाभ कमा सकेंगे। करियर के लिए भी यह साल अच्छा और अनुकल है। 
 
मंगल के मकर राशि में गोचर करने पर आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। आप अपने वरिष्ठों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे। उनकी मदद से आपको प्रमोशन मिलेगा। अगस्त से अक्टूबर के महीने आपके करियर के लिए काफी शुभ रहने वाले हैं। अधूरे कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सबसे ज्यादा सकारात्मक असर नौकरी वाले लोगों पर देखने को मिलेगा। सिंह राशि के लोगों की लव लाइफ में सामान्य बदलाव देखने को मिलेंगे। साथी से बात करते समय क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। आपको सतर्कता से चलने की सलाह दी जाती है। 
 
अप्रैल और मई के महीनों में आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वैसे सामान्य रूप से रिश्तों के लिए यह साल अच्छा रहेगा आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन संभव है। परिवार में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य के मामले में मिलाजुला साल है। उच्च भाव का सूर्य आपकी राशि के संवेदनशील भावों को प्रभावित करेगा। सेहत के लिहाज से साल के अंतिम 3 महीने आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं। मानसिक चिंताओं से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाएंगे। 
 
नववर्ष 2023 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह भी 17 जनवरी 2023 को सिंह राशि के सप्तम भाव अर्थात् कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पर शनि प्रबल हो जाते हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष प्रबल सौभाग्य और राजयोग लेकर आ रहा है। गुरु के प्रभाव के चलते सिंह राशि वालों में इस वर्ष धार्मिकता काफी अधिक रहेगी। बृहस्पति 23 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे जो सिंह राशि की नवम राशि है। इसके बाद से सिंह राशि वालों का स्वर्णिम समय शुरु हो जाएगा। 
 
अचानक ही उनकी इनकम के सोर्स बढ़ जाएंगे, समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा मिलने लगेगी। लंबी धार्मिक यात्राओं का भी योग बनेगा। संक्षेप में कह सकते हैं कि जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में अप्रत्याशित रूप से सफल होंगे। 30 अक्टूबर को राहु का गोचर होगा, इसके बाद अचानक हुई किसी बीमारी के चलते परेशान रह सकते हैं। बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दें। सिंह राशिफल 2023 - Singh 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि भारी होने पर संकट मोचन हनुमान स्तोत्र पढ़ने से ये होता है...

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

सभी देखें

नवीनतम

2026 Horoscope: 100 साल बाद मकर राशि में महासंयोग: 2026 में 5 राशियां होंगी मालामाल

06 December Birthday: आपको 6 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Meen rashi upay 2026: मीन राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि और राहु से रहें बचकर

Lal Kitab Kumbha rashi upay 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, केतु करेगा दांपत्य जीवन में डिस्टर्ब

अगला लेख