Festival Posters

वृषभ राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

वृषभ राशि वालों को प्यार, करियर और धन को लेकर सफलता मिलेगी

WD Feature Desk
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। नया साल रोमांस, रिश्ते और राजयोग लेकर आ रहा है। वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष शनि, राहु और बृहस्पति ग्रह की युति जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्यार, करियर और धन को लेकर सफलता मिलेगी। साल 2023 के लिए वार्षिक भविष्यवाणी के सितारे कह रहे हैं कि वर्ष के शुरुआती महीनों में सूर्य करियर के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। ग्रह शुक्र के मजबूत होने से इस वर्ष आपके लिए प्यार में अनुकूलता आने की उम्मीद है। 
 
वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को साथी देरी से मिलेगा। इस वर्ष उदास और अकेले रहना पड़ सकता है। शनि दशम घर में शुभ योग बनाएंगे। 17 जनवरी से जून के बीच अच्छी नौकरी मिल सकती है। शनि जब 12वें घर पर नजर डालेंगे तब 17 जनवरी के बाद विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इस साल नए रिश्ते बनेंगे। वृषभ राशि वालों के जीवन में प्यार हमेशा रहता है वृषभ राशिफल 2023 कहता है कि जो लोग इस साल शादी करना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने के लिए 2023 की अंतिम तिमाही का चुनाव करना चाहिए। 
 
वर्ष 2023 बुध और बृहस्पति ग्रह के गोचर से भी प्रभावित होगा। इन दोनों ग्रहों की सकारात्मकता वर्ष की शुरुआत में वृषभ राशि वालों के वैवाहिक संबंधों पर लाभकारी प्रभाव डालेगी। 30 अक्टूबर के बाद प्रमोशन के अच्छे चांस बन रहे हैं। लव लाइफ में मौज मस्ती भरपूर रहेगी। केतु का प्रभाव भी आपके व्यक्तित्व पर रहेगा। भावुक बने रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ को व्यक्तिगत जीवन पर हावी न होने दें। एक-दूसरे का ख्याल रखें और एक-दूसरे पर पूरा ध्यान दें।
 
 मजबूत मंगल ग्रह के प्रभाव से अप्रैल और मई की अवधि के दौरान आपके संबंधों में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। वृषभ राशि वालों के लिए रोमांस राशिफल 2023 कहता है कि रिश्तों में खट्टा मीठा अनुभव साल भर बना रहेगा। अपेक्षाओं को थोड़ा कम करें। राहु ग्रह आपको जिद्दी बनाएगा। नवंबर का महीना प्यार, प्रतिष्ठा और पैसे कमाने के मौके लेकर आएगा। वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार करियर में प्रगति जारी रहेगी। जैसा की पहले बताया है शनि, राहु और बृहस्पति ग्रह का त्रिवेणी संगम आपके जीवन में खासभूमिका निमाएगा। शनि ग्रह कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। 
 
नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। सूर्य ग्रह आपको कार्यक्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों से जुड़ने में मदद करेगा, जो करियर की प्रगति में मदद करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ बड़ा होने की उम्मीद नहीं है। मार्च के अंत तक स्थिति में सुधार होगा। वृषभ राशिफल के अनुसार वर्ष 2023 आपको अनुशासन का सबक देगा। आप रचनात्मक हैं। इस वर्ष आप अपनी रचनात्मकता को पहचानें और उसका उपयोग करें। इस साल कुछ अलग करने की कोशिश करें अतिरिक्त आय के अच्छे चांस बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं या नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो शुरुआती महीनों से भरपूर अवसर मिलेंगे। साल 2023 में चीजें आपके लिए बेहतर होंगी। राहु का सकारात्मक प्रभाव लाभदायक रहेगा। इस वर्ष इच्छाओं की पूर्ति होगी, जिसमें धन संबंधी इच्छाएं भी शामिल हैं। 
 
धन के लिए 
इस साल निवेश अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। साल के अंत तक आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।बचत करें। संकट काल में बचत की राशि काम आएगी। बृहस्पति ग्रह के कारण इस साल भाग्य का लाभ उठा पाएंगे। शनि ग्रह मार्च और अप्रैल के महीनों में खर्चों का संकेत दे रहा है। सितारों का संकेत है कि इस वर्ष धन में वृद्धि करने के लिए आपको नए अवसर खोजने चाहिए। वित्तीय निर्णयों में अपने जीवनसाथी को शामिल करना आपके हित में होगा। जून और जुलाई के महीनों में खुश रहने की प्रवृत्ति हावी रहेगी। परिवार के लिए समय निकालना या यात्रा पर जाना संभव है। 
 
वर्ष 2023 में कार या कोई अन्य वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार सूर्य के प्रबल प्रभाव के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पारिवारिक दृष्टि से वर्ष की शुरुआत शुभ रहेगी। नई उपलब्धियां आपके आसपास के वातावरण को खुशनुमा, उत्साही और व्यस्त बनाए रखेंगी। घर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए फरवरी से मार्च माह की अवधि उपयुक्त रहेगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। परिवार के सदस्यों विशेषकर अपने माता-पिता को किसी भी प्रकार का तनाव न दें। सकारात्मक माहौल बनाएं रखें। अपने रिश्ते में पहले की तरह प्रेम चाहिए तो उनके साथ छोटी-छोटी बातों को साझा करें। ध्यान रखें कि अगर इस साल रिश्ते को सुधारने के लिए प्रयास नहीं किए तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
 
आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना चाहिए। मजबूत शुक्र के कारण आप मार्च से मई के बीच शादी के लिए सोच सकते हैं और साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अगस्त महीने में आपकी अपने ससुराल पक्ष से भी अनबन की संभावना बन रही है। साल 2023 में जो विवाहित दंपति संतानप्राप्ति की योजना बना रहे हैं, वृषभ राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि उनके लिए अप्रैल, अगस्त, सितंबर और नवंबर के महीने सबसे अच्छे हैं। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिक काम की वजह से आपको तनाव और थकान हो रही है। यह स्थिति 2023 में भी तब तक वैसी ही बनी रहेगी जब तक आप अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते हैं।
 
 नए साल में रचनात्मक विचारों को गढ़ने में सक्षम होंगे। मन शांत रखने के लिए नियमित योग का अभ्यास करें या मॉर्निंग वॉक पर जाएं। इस तरह आप स्वास्थ्य परेशानियों का मुकाबला कर सकेंगे। खुद को रिफ्रेश करने के लिए इस समयावधि में किसी यात्रा पर जरूर जाएं। साल के अंत तक आपको अपनी त्वचा और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना भारी पड़ सकता है। आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। नियमित सैर करें और स्वस्थ आहार का सेवन करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

March 2026 weekly horoscope: साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च, जानें आपके लिए क्या खास लाया है नया सप्ताह

अगला लेख