Hanuman Chalisa

मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

Webdunia
numerology 2024 Mulank 8
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 8 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 8 है तो यह शनि का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है तो मूलांक 8 है)
 
भविष्यफल : 8 है तो शनि, 17 है तो शनि के साथ सूर्य और केतु और 26 है तो शनि के साथ चंद्र और शुक्र का भी प्रभाव रहेगा। जन्म दिनांक 8 है तो यह वर्ष अच्छा रहेगा, 17 है तो मिले जुले प्रभाव वाला वर्ष रहेगा और 26 है तो इस वर्ष परेशानियां खड़ी हो सकती है।
 
शिक्षा : विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत में थोड़ा सा कठिनाई भरा समय रहेगा लेकिन यदि मेहनत जारी रखते हैं तो बेहतर परिणाम निकल कर आएगा। लापरवाह छात्रों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।  
 
नौकरी : आपके संबंध वरिष्ठ सहकर्मियों व बॉस के साथ कितना ही मधुर हो लेकिन प्रेक्टिकल होकर काम करेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे। अन्यथा 8 का अंक शनि गड़बड़ कर सकता है। कार्यालय में होने वाली राजनीति से दूर रहें।
 
व्यापार : इस वर्ष व्यापारियों को शनि की सहायता मिलेगी लेकिन लापरवाही के कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत एवं लगातार कोशिश करने से पीछे नहीं हटते हैं तो मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा।
रिलेशनशिप : प्रेम संबंधों में भावुकता या लगाव से परेशानी खड़ी हो सकती है। दांपत्य जीवन में दोनों को एक दूसरे का ध्यान रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ कभी कभार अनबन या असमंजसता देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के अच्छे योग हैं।
 
सेहत : इस वर्ष सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान में सावधानी रखें। जंक फ़ूड, चिकनी वस्तुओं तथा नशीले पदार्थों के सेवन से बचना होगा।
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 7, 8, 1, 6, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है।
 
शुभ रंग : शुभ रंग हल्का नीला, गहरा नीला और सफेद रंग है।
 
रत्न : नीलम या उसका उपरत्न।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

अगला लेख