Biodata Maker

January horoscope 2025: नए साल का पहला माह जनवरी, मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

WD Feature Desk
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (16:03 IST)
January 2025 rashifal: जनवरी माह में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। इस ग्रह गोचर के साथ ही शनि, बृहस्पति, राहु और केतु वर्तमान में जहां विराजमान हैं उसका प्रभाव भी नए वर्ष में राशियों पर रहेगा। यह बड़े ग्रह मार्च के बाद ही राशि परिवर्तन करेंगे।
 
1. मेष राशि : जनवरी का माह आपके लिए शुभ रहेगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन संबंधी परेशानी समाप्त होगी। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि की बात चलेगी। कारोबारियों को मुनाफा होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।ALSO READ: Mesh Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: मेष राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
2. वृषभ राशि : आपके लिए भी जनवरी माह अच्‍छा रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। धन समृद्धि बढ़ेगी। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।ALSO READ: Vrishabha Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: वृषभ राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
3. मिथुन राशि : नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबारी हैं तो व्यापार के नए अवसर मिलेंगी। आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होंगे।ALSO READ: Mithun Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: मिथुन राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
4. कर्क राशि : करियर और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। छात्रों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लेन देन करते वक्त सावधानी रखना होगी। लव लाइफ में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। सेहत और रिश्तों को लेकर लापरवाह न रहें।ALSO READ: Kark Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi:  कर्क राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
5. सिंह राशि : नौकरीपेशा हो या कारोबारी आपको कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति औसत रहेगी। संबंधों में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।ALSO READ: Singh Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: सिंह राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
6. कन्या राशि : वर्ष का शुरुआती माह जनवरी कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। संबंधों में सुधार होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी यात्रा का योग भी बनेगा।ALSO READ: Kanya Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: कन्या राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
7. तुला राशि : आपके लिए जनवरी माह उत्तम रहने वाला है। घर परिवार या रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में रिश्ते मजबूत होंगे।ALSO READ: Tula Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: तुला राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए जनवरी का माह औसत ही रहेगा। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। व्यापार में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। संबंधों में जरूर सुधार होगा। हालांकि इस माह एक अच्छे समय के लिए आप कार्य करेंगे।ALSO READ: Vrishchik Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: वृश्चिक राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
9. धनु राशि : आपके लिए जनवरी माह प्रसन्नता भरा रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। गृह कलह और किस भी तरह के विवाद से बचकर रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में समय औसत ही रहेगा।ALSO READ: Dhanu Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: धनु राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
10. मकर राशि : जनवरी माह घर परिवार, प्रेम प्यार और दांपत्य जीवन के लिए संघर्ष भरा या कहें कि उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। हालांकि नौकरी, करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। सेहत में भी सुधार होगा। हालांकि माह के अंतिम सप्ताह में परिस्थिति आपके पक्ष में होगी और सब कुछ ठीक रहेगा।ALSO READ: Makar Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: मकर राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
11. कुंभ राशि : आपके लिए जनवरी माह शानदार रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में उन्नति करेंगे। संबंधों में सुधार होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक कार्य का योग भी बन रहा है। यात्रा के योग के साथ ही अविवाहित हैं तो विवाह के योग भी बन रहे हैं।ALSO READ: Kumbh Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: कुंभ राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
12. मीन राशि : नौकरी और व्यापार में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इंक्रीमेंट के साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है। कारोबारी हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा समय रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन या लव लाइफ में समय सामान्य ही रहेगा। घर परिवार में विवाद से बचकर रहें।ALSO READ: Meen Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: मीन राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 नवंबर, 2025)

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख