Hanuman Chalisa

Shani Gochar 2025: शनि ग्रह मीन राशि में जाकर करेंगे चांदी का पाया धारण, ये 3 राशियां होंगी मालामाल

WD Feature Desk
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (14:37 IST)
Saturn transit 2025: वर्ष 2025 में शनि का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन बृहस्पति की राशि में मीन में होने जा रहा है। बृहस्पति ग्रह सुख देने वाला ग्रह है जबकि शनि ग्रह दुख देने वाला। बृहस्पति उजाला है तो शनि अंधार। इस ग्रह गोचर से सभी राशियों की जिंदगी प्रभावित होने वाली है। शनि ग्रह जब मीन में जाएंगे तब चांदी का पाया धारण करेंगे। ऐसे में ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि इससे 3 राशियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा और वे मालामाल हो जाएंगे।ALSO READ: Shani in kumbha: शश राजयोग बनाकर शनिदेव दे रहे हैं इन 6 राशियों को धन, सुख और शांति
 
चांदी का पाया : शनि के चार पाए होते हैं। सोना, चांदी, तांबा और लोहा। जब शनि के गोचर या राशि परिवर्तन के समय चंद्रमा शनि से दूसरे, पांचवें और नवें भाव में होता है तो माना जाता है कि शनि अब चांदी के पाए में चलेंगे। शनि ग्रह मीन में जब गोचर करेंगे तो चांदी के पाए में चलेंगे। यह स्थिति वर्ष 2027 तक रहेगी। इससे वर्ष 2025 में 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा।
 
1. कर्क राशि: आपकी कुंडली में शनि का गोचर आठवें भाव से नवम भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपार धनलाभ होगा। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी का पाया हर प्रकार से लाभ देगा। जीवन में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ के चलते आपमें घमंड भी आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सोच समझकर कार्य करें। शर्त यह भी है कि पिता और पूर्वजों का सम्मान करें।ALSO READ: Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी भ्रमण, 3 राशियां हो जाएं सतर्क
 
2. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के चतुर्थ से पांचवे भाव में शनि का गोचर घर, परिवार, संतान और नौकरी को प्रभावित करेगा। यह कई तरह की भौतिक सुख साधन भी बढ़ाएगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। घर के सदस्यों के प्रति आपका प्रेम और स्नेह भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि के भरपूर योग बनाएगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नया वाहन, नई संपत्ति और पैतृक संपत्ति से आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। हालांकि आपकी राशि पर ढैय्या मार्च में समाप्त हो जाएगी परंतु आपको शनि के मंदे कार्य से बचकर रहना होगा अन्यथा कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा।
 
3. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के लग्न भाव से निकलकर शनि दूसरे भाव में गोचर करेंगे जोकि धन और घर परिवार का भाव है। इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के चलते आप अपार धन प्राप्त करेंगे। साल 2027 तक आपका समय बेहतरीन रहने वाला है।आप अगर इस दौरान मेहनत करते हैं तो आपको उस मेहनत का कई गुना लाभ मिलेगा। घर परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इसलिए आपको गुरु और शुक्र के उपाय करना चाहिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख