शनि की ढैय्या का प्रभाव: वर्ष 2025 में 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत तथा 2 राशि वालों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

डॉ. अविनाश शाह
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (10:53 IST)
shani ki dhaiya 2025: शनि ग्रह को कर्म फल दाता कहा जाता है, शनि कर्मों के अनुसार व्यक्ति को सुख या दुख देते हैं। शनि का प्रभाव अपनी ढैय्या में विशेष रूप से पड़ता है। शनि ढैय्या में व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि गोचर में एक राशि पर 2.5 साल तक विराजमान रहते हैं। ज्योतिष मतानुसार शनि की ढैय्या का प्रभाव 2.5 साल तक रहता है। शनि गोचर में जब जातक की चौथी राशि तथा आठवीं राशि पर विराजमान होते हैं तो ढैय्या का प्रभाव प्रारंभ रहता है। वर्तमान समय में शनि कुंभ राशि पर गोचर कर रहे हैं, जिससे वृश्चिक राशि पर शनि की चौथी ढैय्या तथा कर्क राशि पर शनि की आठवीं ढैय्या चल रही है। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कर्क राशि तथा वृश्चिक राशि वालों पर से शनि की ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा तथा सिंह राशि पर शनि की आठवीं ढैय्या तथा धनु राशि पर शनि की चौथी ढैय्या का प्रभाव प्रारंभ हो जाएगा, शनि की ढैय्या का प्रभाव इन चार राशियों पर इस प्रकार रहेगा।ALSO READ: शनि त्रयोदशी पर शनि दोष से मुक्ति के लिए क्या करना चाहिए?
 
1. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शनि की आठवीं ढैय्या चल रही है, जो कि 29 मार्च 2025 तक रहेगी, मार्च 2025 के बाद में कर्क राशि पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा तथा जो कार्य इनके रुके हुए हैं वह कार्य संपन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में भी कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ सकता है तथा इनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं एवं पदोन्नति की भी पूरी संभावना है, कर्क राशि वालों का शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा तथा इनका नए मकान बनने का योग प्रारंभ हो जाएगा।
 
2. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की चौथी ढैय्या चल रही है जो कि 29 मार्च 2025 तक रहेगी। मार्च 2025 के बाद में वृश्चिक राशि पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा तथा इसके प्रभाव से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा, माता-पिता से संबंध मधुर होंगे तथा उनके स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। वृश्चिक राशि वालों को कोई नए व्यक्ति मिल सकते हैं जिससे धन लाभ होगा। 29 मार्च 2025 के बाद का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए मानसिक शांति वाला रहेगा।ALSO READ: गायब हो जाएंगे शनि के वलय, 5 ग्रहों का क्रांतिवृत्त और उल्कापात भी दिखेगा
 
3. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर अष्टम भाव में होगा अर्थात 29 मार्च 2025 के बाद सिंह राशि वालों की शनि की आठवीं ढैय्या प्रारंभ होगी, सिंह राशि वालों को ढैय्या के प्रभाव से आर्थिक हानि हो सकती है, परिवार कुटुंब के लोगों से व्यर्थ का विवाद होगा, कार्य क्षेत्र में रुकावट आएगी, जिससे मानसिक अशांति व्यक्ति को हो सकती है जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं या व्यस्त हैं उनकी पढ़ाई में रूकावट या परेशानी आ सकती है।
 
4. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर चतुर्थ भाव में होगा अर्थात 29 मार्च 2025 के बाद धनु राशि वालों के लिए शनि की चौथी ढैय्या प्रारंभ होगी। धनु राशि वालों को ढैय्या के प्रभाव से मानसिक अशांति हो सकती है तथा माता-पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, धनु राशि वाले मित्रों से सतर्क रहें वरना धोखा हो सकता है तथा व्यर्थ के विवाद से दूर रहे अन्यथा कोर्ट कचहरी मुकदमे से परेशान हो सकते हैं, कार्य क्षेत्र में रुकावट तथा परेशानी आ सकती है।ALSO READ: वर्ष 2025 में रहेगा शनि के शश योग का प्रभाव, 3 राशियों को होगा फायदा

shahpharma007@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

सभी देखें

नवीनतम

Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

Weekly Muhurat: मार्च 2025 के नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें व्रत-त्योहार एवं ग्रह गोचर

पर्स में रखी ये चीजें इंसान को बना देती हैं कंगाल, आज ही निकाल बाहर करें

Aaj Ka Rashifal: सेहत, नौकरी, व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 20 मार्च का दैनिक राशिफल

अगला लेख