शुक्र के प्रभाव के कारण जनता को बहुत राहत मिलेगी एवं अनाज महंगे होंगे। मई मध्य से सूर्य के राशि परिवर्तन करने से उत्तर के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण-पश्चिम में पीड़ा व अशांति रहेगी। पूर्व के देशों में युद्ध आदि का भय बना रहेगा।
मई मध्य में शुक्र के परिवर्तन से आम जनता को सुख-शांति मिलेगी एवं सर्वत्र सुख का अनुभव होगा। इस माह की कुंडली में मंगल-सूर्य की स्थिति के कारण दिन के तापमान में वृद्धि होगी व मैदानी भागों में गर्मी बढे़गी। तेज गर्म हवाओं से लोग व्याकुल होंगे।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरखंड, झारखंड में गर्मी से लोग व्याकुल होंगे।