देवगुरु बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश

बृहस्पति वृषभ राशि में, मंगल कार्यों में होगी वृद्धि

Webdunia
FILE

12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इससे कई सुखद मंगलकारी संयोग निर्मित होने की संभावना है। इस ज्योतिषीय घटना के बाद मांगलिक कार्यों में तेजी आएगी।

पं. दीपक शर्मा के अनुसार 17 मई को देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पूर्व वे मंगल की राशि मेष में गोचर कर रहे थे। 17 मई की सुबह 9.29 बजे बृहस्पति का शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश हो गया है।

इस वर्ष भी बृहस्पति 17 मई 2012 से मई 2013 तक वृषभ राशि में रहेंगे। बृहस्पति को मांगलिक घटनाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र सांसारिक सुखों का कारक ग्रह है। शुक्र की वृषभ राशि में बृहस्पति के प्रवेश से सुखद घटनाओं में वृद्धि होगी। इससे वृषभ-राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है।

FILE
बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
इस ज्योतिषीय घटना से कई नए राजनीतिक समीकरण बनने की भी संभावना है।

- वृषभ राशि के राजनेताओं को आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है।
- तुला एवं धनु राशि के जातकों को विवाह एवं वैवाहिक कार्यों एवं प्रेम संबंधों में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।
- कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को भी विशेष लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जातकों की समस्याओं का समाधान होगा।
- मेष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और मिथुन राशि के जातकों को रोग, ऋण और शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है।
- मकर राशि के जातकों को संतान पक्ष विषयक लाभ होगा और कुंभ राशि के जातकों को सर्विस, करियर और व्यापार से संबंधित लाभ होने की संभावना है।
- मीन राशि के उच्च पदस्थ लोगों को लाभ हो सकता है। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल