रूप चौदस : कैसे करें स्नान, राशि अनुसार

Webdunia
राशि व ग्रह अनुसार करें औषधि युक्त स्नान
 

 
मेष- मंगल प्रधान होने के कारण इस राशि के व्यक्तियों को पानी में बिल्वपत्र के वृक्ष की छाल और चंदन का चूर्ण डाल कर स्नान करना चाहिए।
 
वृष- वृष राशि शुक्र होने के कारण सुगंधित कपूर काचरी, इलायची, चन्दन की थोड़ी सी मात्रा पानी में डाल कर स्नान करना चाहिए।
 
मिथुन- मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं अतः बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय का गोबर जल से स्पर्श कर के स्नान करना चाहिए।
 
कर्क- कर्क राशि वाले व्यक्ति चन्द्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनको अपने स्नान के जल मे सफेद चंदन की थोड़ी सी मात्रा मिला कर स्नान करना चाहिए।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातक सूर्य ग्रह से प्रभावित होते हैं। आपको स्नान के जल में लाल पुष्प और केसर डाल कर स्नान करना चाहिए।
 
कन्या- कन्या राशि बुध ग्रह से प्रभावित होने के कारण से पन्ना रत्न या विधायरा की जड़ के जल से स्नान करने से बुध ग्रह का प्रभाव पड़ेगा।
 
 

तुला- यह राशि शुक्र प्रधान है। ऐश्वर्य एंव धन की प्राप्ति के लिए आपको मोगरे के पुष्प, गुलाब जल व चांदी को जल में डाल कर स्नान करना चाहिए।
 
वृश्चिक- जलतत्व की राशि होने से आपको लाल गुलाब, मुंगा रत्न डालकर उस जल से स्नान करना चाहिए। मुंगा न मिलने पर इस रंग के पुष्प ले सकते हैं।
 
धनु- गुरु की राशि होने से मालती के फूल या हल्दी मिले जल से स्नान करने से गुरु का शुभ प्रभाव मिलता है।
 
मकर- शनि ग्रह की प्रसन्नता के लिए स्नान के जल में काले तिल, काले उड़द जल में डालकर उपयोग करना चाहिए।
 
कुंभ- राशि स्वामी शनि होने से आपको शमी वृक्ष की लकडी, बिच्छुआ की जड़, तेलिया उड़द पानी में डालकर स्नान करना शुभ रहेगा।
 
मीन- जलतत्व प्रधान राशि होने से सुख, समृद्धि एंव ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए जल में मोगरे के फूल, पीली सरसो, गेंदे के पुष्प को डाल कर स्नान करने से गुरु के शुभ प्रभाव मिलते हैं।
 
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त