2.
झुकी हुईं मूंछें- ये दोनों किनारों से नीचे की ओर झुकी हुई रहती हैं। ऐसे व्यक्तियों में विवेक, अवसरवादिता, सहनशीलता के साथ भीरूता भी रहती है।
3.
राजपूती मूंछें- प्राय: इसे तलवार कट मूंछें भी कहते हैं। ऐसे व्यक्ति बाह्य दिखावा, परंतु भीतरी खोखलेपन वाले और अपनी संस्कृति से मोह रखने वाले होते हैं।
4.
तितली मूंछें- नाक के ठीक नीचे व ऊपरी होंठ के मध्य में केशों का गुच्छा होता है, जो दूर से तितली जैसा लगता है। ऐसे व्यक्ति में बुद्धि वाक् चातुर्य, सूझ-बूझ व समृद्धि होती है। इसके साथ ही भीरूता और चापलूसी के गुण भी होते हैं।
5.
कटी मूंछें- इसमें मूंछों के केश करीने से कटे रहते हैं। ये आदर्श, सिद्धांत, त्याग व साहित्य प्रेम को दर्शाते हैं। जो व्यक्ति दाढ़ी-मूंछ नहीं रखते तथा नियमित रूप से शेव करते हैं, वे समय के पाबंद, मुंहफट व दिखावा पसंद होते हैं। दाढ़ी रखने वालों में क्लीन शेव वालों की अपेक्षा सहनशीलता भी अधिक होती है।