धनु- दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश व मान-सम्मान मिलेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। नौकरीपेशा लोगों को नवीन पद की प्राप्ति हो सकती है। धन के मामले में निश्चिंत रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में इच्छित सफलता मिलेगी वाणी संयम रखें। परिवार में प्यार और एकजुटता रहेगी। आय बढ़ने के संकेत हैं। सफलता तथा सम्मान प्राप्त होगा। श्रीमद्भागवत का श्रवण करें। विशेषज्ञ की सलाह पर ही कार्य करें। सभी के आपसी सहयोग के कारण किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी।
मकर- आज धन लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिनचर्या सामान्य नियमित रहेगी। अपने लक्ष्य तक सफलतापूर्वक पहुंच जाएंगे। मांगलिक कार्यों की दिशा में सफलता मिलेगी। देवदर्शन प्राप्त करें। परिजन को सम्मान दें। मानसिक संतुलन ठीक रखें। दोपहर बाद नौकरी में विवाद न करें। भागीदारों तथा मित्रों से संबंधों में कटुता आ सकती है। कार्य व्यवसाय में परेशानियां बढ़ेंगी। मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक अस्थिरता रह सकती है। शाम के वक्त अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने का कार्यक्रम बनाएंगे।
कुंभ- भाग्य अनुकूल रहेगा। यात्रा के प्रबल योग है। नवीन व्यवसाय, उद्योग की स्थापना कर लाभ कमाएंगे। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। जिन लोगों ने आपको पहले परेशान किया था वे आपसे माफी मांग सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। संशय न करें। प्रयास सफल होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
मीन- व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। इससे आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरेलू समस्या हल होगी। कोई सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक चिंतन से अनुकूलता प्राप्त होगी। लेखनादि कार्यों में रुचि रहेगी। पदोन्नति का विशेष योग है। विश्वास फलदायक होगा। लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग उन्नतिदायक रहेगा। सायंकाल में आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपनी क्षमता से अधिक जवाबदारी न लें।