rashifal-2026

श्री गणेश से जुड़े यह 15 तथ्य आपको अचरज में डाल देंगे

Webdunia
भगवान गणेशजी के 15 अनसुने आश्चर्यजनक तथ्य 
 
भगवान श्रीगणेश बुद्धि और कौशल के देवता हैं। उनकी आराधना कर अर्थ, विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि सहजता से प्राप्त हो जाते है। हिन्दुओं में खासतौर पर श्रीगणेश प्रथम पूज्य देवता है परंतु इस हकीकत से परे एक और सत्य है। श्रीगणेश सिर्फ हिन्दुओं द्वारा और भारत में ही नहीं पूजे जाते, बल्कि विश्व में कई जगहों पर श्रीगणेश प्रमुख आराध्य देव हैं। 
 
गणपतिजी की आराधना को लेकर कुछ ऐसे तथ्य हैं, जिनसे आप अब तक अंजान रहे। इन्हें जानने के बाद आप दुगुनी श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपतिजी की आराधना में जुट जाएंगे। जानिए क्या है विश्व के अन्य स्थानों पर श्रीगणेश की पूजन परंपराएं और उनके विषय में प्रचलित मान्यताएं इन रोचक तथ्यों के आधार पर। 
 
जापान में भगवान गणपतिजी के 250 मंदिर हैं। 
 
जापान में श्रीगणेश को 'कंजीटेन' के नाम से जाना जाता है। वे वहां सौभाग्य और खुशियां लाने वाले देवता है। 
 
ऑक्सफॉर्ड में छपे एक पेपर के अनुसार श्रीगणेश प्राचीन समय में सेंट्रल एशिया और विश्व की अन्य जगहों पर पूजे जाते थे। 
 
गणेशजी की मूर्तियां अफगानिस्तान, ईरान, म्यान्मार, श्रीलंका, नेपाल, थायलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, चाइना, मंगोलिया, जापान, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, बुल्गारिया, मेक्सिको और अन्य लेटिन अमेरिकी देशों में मिल चुकी हैं। 
 
श्रीगणेश की मूर्तियों और चित्रों की प्रदर्शनी दुनिया के लगभग सभी खास म्यूजियम और आर्ट गैलरियों में लग चुकी हैं। खासतौर पर यूके, जर्मनी, फ्रांस और स्वीट्जरलैंड में। 
 
यूरोप के कई देशों, कनाडा और यूएसए में कई सफल बिजनेसमैन, लेखक और आर्टिस्ट अपने ऑफिसों और घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं और चित्र रखते हैं।
 
हाल ही में बुल्गारिया के सोफिया के पास एक गांव में भगवान गणेशजी की एक प्रतिमा जमीन में से मिली। भारतीयों की तरह रोमन लोग श्रीगणेश की पूजा के साथ सभी काम शुरू करते थे।   
 
आयरिश लोगों का गणेशजी द्वारा भाग्य अच्छा रखने में विश्वास है।  
 
नई दिल्ली स्थित आयरलैंड एंबेसी में प्रवेश द्वार पर ही श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। आयरलैंड की एंबेसी पहली ऐसी एंबेसी है जहां श्रीगणेशजी के आर्शीवाद लिया जाता है। 
 
यूएसए की सिलीकॉन वेली में श्रीगणेश में सायबरस्पेस टेक्नोलॉजी का देवता माना जाता है। 
 
श्रीगणेश ज्ञान के देव हैं और उनका वाहन मूषक है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी माउस (मूषक) का इस्तेमाल करते हैं। इसके माध्यम से ही उनके विचार और आइडिया मूर्त रूप लेते हैं। इस वजह से कम्प्यूटर इंडस्ट्री ने गणेशजी को सिलीकॉन वेली में मुख्य देवता माना। 
 
गणेशजी ग्रीक सिक्के पर भी हैं। हाथी के सिर वाले भगवानों की तस्वीरें भारतीय-ग्रीक सिक्कों पर मिलीं। ये सिक्के करीबी प्रथम और तीसरी सेंचुरी बीसी के आसपास के थे। 
 
इंडोनेशिया के करेंसी के नोटों पर भी श्रीगणेश की तस्वीर होती है। 
 
वैदिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीगणेशजी करीब 10,000 साल पहले प्रकट हुए। वेदों में उन्हें 'नमो गणेभ्यो गणपति' के साथ पुकारा गया। वे मुश्किलें खत्म करने वाले देवता हैं। 
 
महाभारत में उनके स्वरूप और उपनिषदों में उनकी शक्ति का वर्णन किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Shani margi gochar 2025: शनि का मीन राशि में मार्गी गोचर, 5 राशियों को मिलेगी राहत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव

बुध ग्रह का वृश्‍चिक राशि में मार्गी गोचर 12 राशियों का राशिफल

Nanda Saptami 2025: नंदा सप्तमी पर्व, जानें इस व्रत का दिव्य महत्व और रोचक जानकारी

Lal Kitab Meen Rashifal 2026: मीन राशि (Pisces)- शनि और राहु कुछ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि चतुर्थ का बृहस्पति देगा सभी को मात

अगला लेख