Hanuman Chalisa

बुध का धनु राशि में परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर प्रभाव...

श्री रामानुज
* बुध का धनु राशि में उदय, क्या होगा आप पर असर... 
 

 
वर्ष 2017 में होने वाले राशि परिवर्तन में 3 जनवरी को धुन राश‌ि में वक्री बुध का उदय हो गया है। बुध का उदय होना धन और व्यवसाय के ल‌िए लाभप्रद होता है लेकिन कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन चुनौतियां भी लाएंगी। 
मेष राशि के जातक को किसी ऐसे विवाद का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच आ जाएगी। वाक चातुर्य और कूटनीति का सहारा लें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बुखार या बदन दर्द हो सकता है। पैसे के लेन-देन में भी सावधानी रखें। 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग हैं। विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। प्रेम संबंध टूटने के योग हैं। वित्त क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए शुभ है। काम में सराहना मिलेगी। सिर दर्द की परेशानी बनी रहेगी। आंखों का खास खयाल रखें और कोई परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक को दिखाएं। 
 
मिथुन राशि के जातक को मेहनत का फल मिलेगा। उपलब्धियों पर गर्व होगा। आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार फिर से सोच लेना चाहिए। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।
 
 

कर्क राशि के जातकों की ऊर्जा इस समय अपने चरम पर रहेगी। हिम्मत से मुश्किलें भी अवसर बन सकती हैं। मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत लाभ देगी। अपने-परायों को पहचानने की क्षमता से जातक मित्र-शत्रु को आसानी से पहचान लेंगे। परंतु किसी प्रकार के नुकसान का योग है। नियमित व्यायाम से फायदा होगा।  
 
सिंह राशि के जातक अध्यात्म और धर्म की ओर आकर्षित होंगे। मानसिक शांति मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। अधिकतर समय यात्रा में बीत सकता है। कोई भी आभूषण, रत्न धारण करने से पहले योग्य से सलाह लें।
 
कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में निवेश के लिए उत्तम योग हैं। यदि किसी दूसरे शहर या क्षेत्र में कोई नया कार्य, संपत्ति या कोई निवेश करना चाहते हैं तो जरूर करें, लाभ होगा। माता या पिता की सेहत परेशान कर सकती है, घर में किसी को भी कोई परेशानी हो तो नजरअंदाज न करें। 
 
 

तुला राशि के जातकों को याद रखना चाहिए कि किसी भी परिवर्तन के लिए यह समय उपयुक्त है। सफलता पाने के लिए थोड़ा खतरा उठाना उपयुक्त है। कोई खोई हुए वस्तु फिर से प्राप्त हो सकती है। तनाव की वजह से स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ी मुश्किलें संभव हैं। परेशानियों से उबरने में मित्र और सगे संबंधी आपकी मदद करेंगे। धन के लेन-देन में सावधानी रखें और साझेदारी में अनुभवी की सलाह पर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी मिल सकती है। तनाव कम करने के लिए प्राणायाम से फायदा होगा। 
 
धनु राशि के जातकों को सुख-शांति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में आत्मीयता बनी रहेगी। मनोवांछित नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। उन्नति के लिए उत्तम समय है। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मित्रों के साथ समय बिताकर खुद को खुश रखें। 
 
 

मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी। परिजनों, मित्रों के साथ प्रेमपूर्वक रहें। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में सफलता मिलने की उम्मीद है। सही सलाह और सोच से व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
 
कुंभ राशि के जातकों के सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। यात्रा की योजना बन सकती है। छात्रों को शुभ समाचार मिलेंगे। बेरोजगार जातकों को परीक्षा का परिणाम या नौकरी संबंधी शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। काम का बोझ बना रहेगा। कोई नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
 
मीन राशि के जातकों के लिए समय मिश्रित है। विपरित लिंग के प्रति आकर्षण संभव है। कार्यस्थल पर तेजस्वी व्यक्तित्व से प्रभावित करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव इंगित है। अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दें। बेरोजगार जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। लोहे की नुकीली वस्तुओं के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

 

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 जून, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 June Birthday: आपको 9 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

अगला लेख