Hanuman Chalisa

सूर्य ग्रहण अप्रैल 2023: जानिए ग्रहों के योग, सूतक, स्पर्श काल, दान पुण्य का मुहूर्त और मोक्ष काल एक साथ

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (12:37 IST)
Solar Eclipse in 2023 in Hindi:  20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस दिन क्या रहेंगे ग्रह नक्षत्रों के योग, सूतक काल, स्पर्श काल, मोक्ष काल आदि। इसी के साथ इस दिन कौन सा दान करना चाहिए और क्या रहेगा शुभ मुहूर्त सभी कुछ जानिए एक साथ। उल्लेखनीय है कि वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को रहेगा।
 
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 | Surya grahan 20 April 2023:
दिनांक : 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
समय : यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।
स्पर्श काल, पुण्य काल और मोक्ष काल की कुल अवधि : इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।
 
सूर्य ग्रहण के दिन ग्रहों का योग : इस दिन मेष राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और राहु की युति रहेगी। शुक्र वृषभ में, गुरु मीन में, शनि कुंभ में और मंगल मिथुन में रहेगा। मंगल के मिथुन में और बुध के मेष राशि में होने से अशुभ योग बन रहे हैं। ग्रहण के दौरान सूर्य राहु और बुध के साथ मेष राशि में रहेगा। वहीं, मंगल मिथुन राशि में बुध के पास आएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को मेष राशि और बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है। 
 
सूतक काल : यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण के बाद मोक्ष काल के बाद समाप्त होता है। 
दान पुण्य का मुहूर्त :
शुभ काल-
प्रीति: 1 बजे के बाद।
मानस योग: रात्रि 11 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:51 तक।
अमृत काल- दोपहर 04:11 से 05:44 तक।
सर्वार्थसिद्धि योग - Apr 20 06:06 AM - Apr 20 11:10 PM (Ashwini and Thursday)
 
अशुभ काल-
विष्कुम्भ: दोपहर 01:00 तक।
राहुकाल : दोपहर 02:01 से 03:36 तक।
 
क्या होगा राशियों पर असर:-
 
नकारात्मक प्रभाव : मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
सकारात्मक प्राभाव : वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

अगला लेख