Hanuman Chalisa

राशिफल : आज होगा बड़ा नुकसान, जानिए किस राशि को सितारे करेंगे परेशान,मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Webdunia
Horoscope Rashifal Tomorrow 23 october 2021 : 23 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

ALSO READ: 23 अक्टूबर 2021, शनिवार का भविष्यफल, जानें आज किसे होगा लाभ, किसे होगी हानि
 
मेष राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। स्‍वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जा सकते हैं।
 
वृष राशि 
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मिले जुले मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। तनाव से बचकर रहें। 
 
मिथुन राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी।
 
कर्क राशि
मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। 
 
सिंह राशि
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र के विस्तार के भी योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु अपने स्वभाव के प्रति सचेत रहें। आत्‍मसंयत रहें। 
 
कन्या राशि
बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शीत रोगों के प्रति सतर्क रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।
 
तुला राशि
मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे।
 
वृश्चिक राशि
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। प्रापर्टी से धनलाभ के अवसर मिलेंगे।
 
धनु राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं। यात्रा के सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद है। 
 
मकर राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। माता से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
 
कुंभ राशि
मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। 
 
मीन राशि
बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आलस्य की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। बहुप्रतीक्षित परिणाम की प्राप्ति होगी। 

करवा चौथ और आपकी राशि : इस साल कौन सा Color शुभ है आपके लिए 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मई, 2026)

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

अगला लेख