28 मार्च 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

पं. उमेश दीक्षित
मेष- लाभकारी योजनाएं बनेंगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे। नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


वृषभ- संतान की चिंता होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ देंगे। यात्रा मंगलकारी रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मां दुर्गा को मीठे का भोग लगाएं।


मिथुन- विवाद में ग्लानि होगी। अशुभ घटित हो सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। शरीर साथ नहीं देगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


कर्क- शत्रु चिंतित करेंगे। संपत्ति से लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। यात्रा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।


सिंह- शरीर सुस्त रहेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।


कन्या- बुद्धि के कार्य लाभ देंगे। निवेश, नौकरी में लाभ होगा। यात्रा मंगलकारी होगी। जोखिम न उठाएं। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों को भेंट में कुछ दें।


तुला- हानि-दुर्घटना का समय है, सावधानी रखें। विरोधी परेशान करेंगे। व्यापार मंदा चलेगा। अवस्वस्था रह सकती है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


वृश्चिक- पराक्रम से मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी सफलता ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- मां दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


धनु- व्यापार निवेश में जोखिम उठाने से लाभ बढ़ेगा। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। विरोधी शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।


मकर- यात्रा से लाभ तथा व्यापार निवेश में लाभकारी सौदे होंगे। नौकरी-इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। शुभ समय है।
कल्याणकारी उपाय- श्री गणेश को लड्डू का नैवेद्य लगाएं।


कुंभ- दुष्टजनों का साथ कष्ट देगा। अशुभ घटित हो सकता है। प्रतिष्ठा कम होगी, विवाद से बचें। विरोधी दुख देंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को रक्तपुष्प चढ़ाएं।


मीन- घर-बाहर अशांति रह सकती है। योजनाएं लाभ देंगी। रुका धन वापस आएगा। निवेश लाभकारी रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों को भेंट में कुछ दें ।
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन