मेष- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। घर में कुछ तनाव रहेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ होगा। कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
वृषभ- मन अशांत रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से बचें। कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
मिथुन- परिश्रम का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। पूछ-परख बढ़ेगी। कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को तेल के 11 दीपक लगाएं।
कर्क- मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा। आपस में मेलजोल बढ़ेगा। संपर्क काम आएंगे। लाभ होगा। कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह- धनागम होगा। यात्रा शुभ फलदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। थोड़ा परिश्रम अधिक लाभ के अवसर हैं। कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।
कन्या- व्यर्थ खर्च पर नियंत्रण रखें। क्लेश व तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दुर्घटनादि से हानि होगी। कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
तुला- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ तथा निवेशादि लाभदायक रहेंगे। कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।
वृश्चिक- भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। शुभ दिन। कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु- धर्म में आस्था बढ़ेगी। नए सहयोगी मिलेंगे। प्रतिद्वंद्वी षड्यंत्र रचेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें। कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
मकर- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से सम्मान को ठेस पहुंचेगी। जोखिम न लें। यात्रा में सावधानी रखें। कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
कुंभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। निवेश-नौकरी में लाभ होगा। कार्य की बाधा दूर होगी। विवाद से बचें। प्रमाद न कर कार्य करें। कल्याणकारी उपाय- काले कोयले 11 मुट्ठी दरिया में बहाएं।
मीन- बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार मिल सकता है। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। यात्रा से लाभ तथा विवाद से बचें। कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को मिष्ठान्नादि खिलाएं ।