31 मई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Webdunia
FILE

मेष- आज आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ। ‍भूमि-भवन कार्य में प्रगति होगी। नवीन तथा उच्च पद की प्राप्ति संभव है। लक्ष्‍य तक पहुंचने में सफल होंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों से परिश्रम का लाभ होगा। दूसरों की भलाई के लिए किए कार्य का अच्छा फल मिलेगी। ‍आर्थिक मामलों में बिना वजह जोखिम न लें। राजनीतिक लाभ का समय। भागदौड़ अधिक रहेगी। अनुबंधों का विस्तार होगा। धनलाभ होगा। कार्य निर्विघ्न होने में संदेह रहेगा। जमीनी सौदों में सहजता रहेगी। पुराने रोगों में सावधानी रखना होगी। व्यय की अधिकता से चिंतित होंगे। नए संबंध बनेंगे।

वृषभ- आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। बाहरी व्यक्ति के आर्थिक सहयोग से उन्नति संभव है। घर, जमीन, जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। अध्ययन के प्रति रुचि जागेगी।लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। संयम रखें। मिल-जुलकर कार्य करें। असंतोष न उपजने दें। शांति से कार्य करना ज्यादा सरल रहेगा। परिवार को भी पूरा समय देना होगा। प्रयास सार्थक होंगे। लाभ के लिए समय अनुकूल है। नए लोगों के साथ अनुबंध बनेगा। आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पवित्रता बनाए रखें।

मिथुन- आज दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा तथा मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में ‍अधिक भागीदारी करेंगे। आर्थिक अस्थिरता समाप्त होगी। धनहानि हो सकती है। अपनों से नुकसान होगा। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी से अधिक खर्च होगा। सम्मान प्राप्त होगा। घर में शांति रहेगी। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचकर रहें। विवाद एवं क्रोध से बचना होगा।

कर्क- आज आपके लिए स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। सुखद कार्यानुभव होगा। दृढ़ इच्‍छाशक्ति तथा संकल्प से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार एवं घर के प्रति पहले से अधिक जिम्मेदारी उठाना पड़ेगी, व्यापार में नवीन अनुबंध होंगे। धार्मिक एवं लेखनादि कार्यों में रुचि रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल प्राप्त होगा। व्ययभार बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। सहयोग लेना लाभदायक रहेगा। बड़े लोगों की समीपता मिलेगी। धर्म में रुचि लेंगे। स्थिति अपने अनुकूल रहेगी।

सिंह- मातृ पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। आर्थिक मामले में यात्राएं लाभकारी रहेंगी। समाज में यश, प्रतिष्ठा तथा व्यापार में वांछित प्रगति हो सकेगी। उन्नति मिल जाने से मन प्रसन्न व परिवार का वातावरण अनुकूल होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। आय से ज्यादा व्यय न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्यर्थ का तनाव रह सकता है। यश मिलेगा। सफलता मिलेगी। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। पैतृक गांव या जमीन की चर्चा होगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान की उन्नति से मन हर्ष रहेगा। परिस्थितियां वश में होंगी। आर्थिक स्थि‍ति में पहले से सुधार होगा।

FILE
कन्या- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नवीन व्यवसाय, उद्योग की स्थापना करके लाभ कमाएंगे। घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलेगा। व्यवसाय की स्थिति यथावत बनी रहेगी। प्रेम संबंध बने रहेंगे। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। अदालती कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। मन चंचल रहेगा। भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। उग्र स्वभाव को संयमित रखें। व्यापार से संबंधित व्यस्तता रहेगी। योजना के अनुरूप कार्य न होने दें। मित्रों से तालमेल बनाना श्रेष्ठ रहेगा। अज्ञात भय, चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजन होगा। पत्रोत्तर मिलेगा।

तुला- आज दूसरों से मधुर संबंध से सम्मान मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता एवं सूझबूझ से बिगड़ा काम बनेगा। लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। व्यवसायी वर्ग पूर्ण चतुराई तथा परिश्रम से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। प्रयासों से कार्य बन जाएंगे। मित्र बनेंगे। निजी पुरुषार्थ बनेगा। दोपहर के बाद क्रोध से बचें वरना हानि हो सकती है। कठिनाइयां बढ़ेंगी, परंतु निराश न हों। आत्मिक सुख प्राप्ति के संकेत हैं। पीपल के वृक्ष में सायंकाल दीपक लगाएं। वाणी पर संयम न रखने से दुखी रहेंगे। बनते कार्य में विघ्न परेशान करेंगे। किसी भी स्‍थ‍िति में मनोबल गिरने न दें। खान-पान के प्रति अनियमितता न बरतें।

वृश्चिक- आज ज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठा रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मैत्री मुदिता का भाव। व्यस्तता बढ़ेगी। अतिथि के आने का योग है। पारिवारिक सुख में वृ‍द्धि से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मन में शांति और संतोष रहेगा। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सुख-सम्मान मिलेगा। संयम रखें। दोपहर के बाद सामाजिक आलोचना का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बाधाएं आएंगी। संतान की कार्यशैली से असंतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। सायंकाल में व्‍यर्थ में बहादुरी दिखाना महंगा पड़ेगा। सही-गलत का निर्णय लेना मुश्किल होगा। आय के नए स्रोतों का पता लगेगा।

धनु- आकस्मिक धनलाभ का योग है। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। अतिथि आगमन से प्रसन्नता होगी। पहले से अधिक बेहतर प्रबंधन से लाभ की मात्रा बढ़ेगी। सभी परेशानियों का मुकाबला करके आप अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रखें। समय व्यर्थ की सोच-विचार में बीतेगा। वाद-विवाद हो सकता है। खर्च अधिक होगा। अधिक भागदौड़ से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी से दूसरों को कष्ट पहुंचेगा। कार्ययोजना में पूर्ण गोपनीयता बरतना होगी। परस्पर सहयोग से लाभ बढ़ सकेगा।

मकर- दिन शुभ एवं लाभदायक रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। प्रयत्न करने से रुका पैसा मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। मानसिक शांति रहेगी। संबंधियों का स्नेह मिलेगा। उन्नति होने की प्रबल संभावना है। प्रयास जारी रखें। धन लाभ बढ़ेगा। नौकर-चाकरों एवं अधीनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद अपेक्षित सहयोग में कमी रहेगी। भावनाएं आहत हो सकती हैं। बार-बार की रुकावट से मन व्यथित रहेगा। पीले चावल का प्रसाद दें। यात्रा सफल होगी।

कुंभ- आज महत्वपूर्ण कार्य बना पाने में सफल होंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सोचे हुए कार्य बनेंगे। यश व सम्मान मिलेगा। संपत्ति के मामले में अनुकूलता आ सकती है। उतरते ग्रहों की शांति कराएं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे। दोपहर के बाद से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वार्थी मनोवृत्ति के कारण मतभेद और विवाद बढ़ेगा। नवीन कार्य व्यवसाय आज आरंभ न करें। मानसिक उलझनें रहेंगी। चुनौतीपूर्ण कार्य में मनोबल बनाए रखें। आय से अधिक धन व्यय होगा। अहंकार का त्याग करना जरूरी होगा। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

मीन- आज लाभदायक यात्रा का योग है। सुख मिलेगा। विदेश में रोजगार खोज रहे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। नई कार्यशैली अपना कर लाभ, यश प्राप्त करेंगे। नए व्या‍पारिक संबंध बनेंगे, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक होंगे। दूर गए मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पुराना मित्र मिलेगा। न्यायालयीन प्रकरणों में सामान्य से अच्छा परिणाम। नवीन योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सेहत के सात खिलवाड़ न करें। पहले से मतभेद में कमी आएगी। आय से ज्यादा व्यय न करें। सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है।

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल