इन 5 राशियों के लोगों को है पार्टी करने का ज्यादा शौक

Webdunia
Party ka shaukeen rasiya : आजकल तो हर कोई घूमने फिरने और पार्टी करने का शौक पाले बैठा है। जन्म कुंडली देखकर भी यह जाना जा सकता है कि उक्त जातक की हॉबी क्या होगी, परंतु ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह माना जाता है कि 4 राशियों वाले ऐसे लोग होते हैं जो घूमने फिरने के साथ ही पार्टी करने का शौक रखते हैं। उन्हें दोस्तों के बीच ही रहना पसंद है। हालांकि उनकी यह आदत उनके जीवन में दुख पैदा कर देती है।
 
मेष राशि : इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। कहते हैं कि मेष राशि के जातक स्वतंत्र खयालों के होते हैं और उन्हें घूमने फिरने में बहुत आनंद आता है। ये लोग दोस्तों के बीच ज्यादा खुश रहते हैं और इन्हें प्रतिदिन नहीं तो हफ्ते में एक बार पार्टी करना का शौक रहता है। मेष राशि वाले काफी साहसी होते हैं और ये किसी चीज की परवाह नहीं करते हैं। यह हमेशा नई और कई चीजों को आजमाने के लिए तैयार रहते हैं। यही उनके दुख का कारण भी बन जाता है।
 
वृषभ राशि : इस राशि का ग्रह शुक्र ग्रह है। वृषभ राशि के जातकों भी घूमना पसंद है और यह तरह तरह के खाने के भी शौकीन होते हैं। इन्हें भी पार्टी करना खूब भाता है। हालांकि वृषभ राशि के लोग खुद की कंपनी इंजाय करते हैं। यह अकेल ही कहीं भी घूम फिर कर आनंद ले सकते हैं। ये यदि पार्टी में नशा करते हैं तो आप कह नहीं सकते हैं कि ये नशे में हैं।
 
मिथुन राशि : इस राशि के लोग वैसे तो बहुत शांत स्वभाव के हो सकते हैं और ये शांत जगहों पर घूमना भी पसंद करते हैं। हालांकि इन्हें शोर शराबे से कोई परहेज भी नहीं है। यह इनके मूड पर डिपेंड करता है। इनकी जब इच्छा होती है तब घूमने निकल जाते हैं और जब इच्छा होती है तब पार्टी का आयोजन कर लेते हैं।
सिंह राशि : इस राशि के लोग यदि गलत संगत में पड़ जाए तो फिर ये हैवी ड्रिंकर भी बन सकते हैं। इन्हें परिवार और मित्रों के साथ घूमना बहुत पसंद है। इसी के साथ ही यह हर सप्ताह पार्टी करना भी पसंद करते हैं। जहां इन्हें मौज-मस्ती, पार्टी करने को मिले तो फिर इन्हें इंजाय करने से कोई रोक नहीं सकता है। ये नए नए दोस्त बनाने में माहिर होते हैं।
 
मकर राशि : यह शनि की राशि है। कुंभ राशि भी शनि की राशि है परंतु कुंभ राशि वाले थोड़ा बहुत संयम पाल लेते हैं लेकिन मकर वालों को कोई रोक नहीं सकता यदि इनकी इच्छा पार्टी करने की है तो करके ही रहेंगे। इन्हें अच्‍छा खाना और पीना पसंद हैं। इनका घूमने फिरने के उद्देश्य भी यही होता है कि वहां पर अच्‍छा खाने और पीने को मिलेगा।
 
डिस्लेमर : हमारे उद्देश्य अल्कोहल को बढ़वा देना का नहीं है। यह मान्यता पर आधारित मात्र जानकारी है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Dhanu sankranti : धनु संक्रांति से देश और दुनिया में क्या परिवर्तन होंगे?

नया सप्ताह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों का राशिफल, क्या होगा भविष्यफल

महाकुंभ में क्या है धर्मध्वजा का महत्व, जानिए किस अखाड़े की कौन सी है पताका

बुध का वृश्चिक राशि में उदय, 3 राशियां रहें संभलकर

सभी देखें

नवीनतम

17 दिसंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 दिसंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में 16 प्रमुख हिंदू व्रत त्योहारों की सही दिनांक जानिए

Dhanu sankranti : धनु संक्रांति से देश और दुनिया में क्या परिवर्तन होंगे?

Weekly Panchang 2024: 16 से 22 दिसंबर का साप्ताहिक पंचांग, जानें 7 दिन के शुभ मुहूर्त

अगला लेख