Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Astrology : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 5 राशि के लोग रहें सतर्क, हो सकता है नुकसान

हमें फॉलो करें surya in kanya rashi
, सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (16:45 IST)
Kanya rashi me surya ka fal : सूर्य के कन्या राशि में गोचर को कन्या संक्रांति कहते हैं। सूर्य देव 17 सितंबर, 2023 को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं जहां ये 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान क्या होगा 12 राशियों का हाल? जानिए सभी का राशिफल।
 
वृषभ राशि- Taurus: इस राशि के राजनेताओं को इस गोचर का लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें सफलता मिलेगी। किसी के साथ रिश्तों में हैं तो मधुरता बढ़ेगी। हालांकि यदि अहंकार है तो चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख मिलेगा। पेशेवर जीवन में आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
मिथुन राशि- Gemini: आपके लिए सूर्य का गोचर घरेलू समस्याएं खड़ी कर सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगी। उनका अपमान करने से मुसीबत और बढ़ सकती है। हालांकि रचनात्मक कार्यों, शोध और लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ है। पेशेवर जीवन और करियर में भी लाभ होगा।  
 
तुला राशि- Libra: आपकी राशि के लिए सूर्य का गौचर चुनौतीभरा रहेगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन का नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी से वाद विवाद न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। रिश्तों और सेहत को लेकर सतर्क रहें। धर्म की शरण में रहने से लाभ होगा।
 
कुंभ राशि- Aquarius: आपकी राशि के लिए सूर्य का यह गोचर कई तरह की चुनौतियां खड़ी करेगा। दांपत्य जीवन में टकराव बढ़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते वक्त विशेष सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। शोध, लेख, संचार या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा।
 
मीन राशि- Pisces: सूर्य के इस गोचर से दांपत्य जीवन और साझेदारी व्यापार में परेशानियां खड़ी हो सकती है। अहंकार न करें। सेहत के प्रति भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। लग्न भाव पर सूर्य की दृष्‍टि के चलते आत्मविश्वास और निर्भीकता बढ़ेगी और इसके बल पर नौकरी और व्यापार में प्रगति कर सकते हैं। हालांकि आप किसी के साथ वाद विवाद में उलझेंगे तो यह प्रगति संबंध नहीं है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ganesh Utsav 2023: श्री गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद, इतिहास, उपाय और कथा एक साथ