Publish Date: Mon, 18 Sep 2023 (16:18 IST)
Updated Date: Mon, 18 Sep 2023 (16:44 IST)
Kanya sankranti 2023 : सूर्य के कन्या राशि में गोचर को कन्या संक्रांति कहते हैं। सूर्य देव 17 सितंबर, 2023 को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं जहां ये 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान क्या होगा 12 राशियों का हाल? जानिए सभी का राशिफल।
मेष राशि- Aries: आपके जीवन के संकट समाप्त होकर घर परिवार में शांति और खुशियां आने वाली है। अटके कार्य पूर्ण होंगे और आय के साधन बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति करेंगे।
वृषभ राशि- Taurus: इस राशि के राजनेताओं को इस गोचर का लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें सफलता मिलेगी। किसी के साथ रिश्तों में हैं तो मधुरता बढ़ेगी। हालांकि यदि अहंकार है तो चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख मिलेगा। पेशेवर जीवन में आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मिथुन राशि- Gemini: आपके लिए सूर्य का गोचर घरेलू समस्याएं खड़ी कर सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगी। उनका अपमान करने से मुसीबत और बढ़ सकती है। हालांकि रचनात्मक कार्यों, शोध और लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ है। पेशेवर जीवन और करियर में भी लाभ होगा।
कर्क राशि- Cancer: छोटी यात्रा हो सकती है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रवक्ता, परामर्शदाता, सलाहकारों, मीडिया रिपोर्टर, या ऐसे किसी भी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। आत्मविश्वास से लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। धर्म के कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक बैचेनी कम होगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। धन की बचत करने में सफल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
सिंह राशि- Leo: बुध के सिंह राशि में मार्गी और सूर्य के कन्या राशि में गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन संबंधी समस्याओं का अंत होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे और सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी।
कन्या राशि- Virgo: कन्या राशि में सूर्य का गोचर और सिंह में बुध का मार्गी होना कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। संकटों का समाधान होगा।
तुला राशि- Libra: आपकी राशि के लिए सूर्य का गौचर चुनौतीभरा रहेगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन का नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी से वाद विवाद न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। रिश्तों और सेहत को लेकर सतर्क रहें। धर्म की शरण में रहने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि- Scorpio: बुध और सूर्य के इस बदलाव से आपके संकटों का समाधान होगा और आप परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताएंगे। इस दौरान धन संबंधी आपकी समस्या दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। मनोकामना पूर्ण होगी।
धनु राशि- Sagittarius: बुध-सूर्य के प्रभाव से धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है, नौकरीपेशा लोगों की स्थिति अच्छी रहेगी और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके संकटों का समाधान होगा।
मकर राशि- Capricorn: आपकी राशि के लिए सूर्य का गोचर भाग्य में वृद्धि करेगा। लेखन, शोध कार्य, खगोल विज्ञान और ज्योतिष से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता से विवाद न करें। सेहत की चिंता करें। आत्मविश्वास के बल पर नौकरी या व्यापार में सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।
कुंभ राशि- Aquarius: आपकी राशि के लिए सूर्य का यह गोचर कई तरह की चुनौतियां खड़ी करेगा। दांपत्य जीवन में टकराव बढ़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते वक्त विशेष सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। शोध, लेख, संचार या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा।
मीन राशि- Pisces: सूर्य के इस गोचर से दांपत्य जीवन और साझेदारी व्यापार में परेशानियां खड़ी हो सकती है। अहंकार न करें। सेहत के प्रति भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। लग्न भाव पर सूर्य की दृष्टि के चलते आत्मविश्वास और निर्भीकता बढ़ेगी और इसके बल पर नौकरी और व्यापार में प्रगति कर सकते हैं। हालांकि आप किसी के साथ वाद विवाद में उलझेंगे तो यह प्रगति संबंध नहीं है।
webdunia
Publish Date: Mon, 18 Sep 2023 (16:18 IST)
Updated Date: Mon, 18 Sep 2023 (16:44 IST)