9 अंकों का अद्भुत संयोग 9 को

Webdunia
WD

9 सितंबर 09 को 9 अंकों का एक अद्भुत संयोग बन रहा है। वर्षों बाद बनने वाले इस संयोग का मूलांक भी 9 है, जो अपने आप में विचित्र संयोग है। इस संयोग से कुछ राशियों को बेहद फायदा तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हालाँकि ज्योतिर्विदों के अनुसार यह संयोग सभी राशियों के लिए मिला-जुला साबित होगा। इसी दिन शनि ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस अद्भुत संयोग से पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। ज्योतिर्विद के अनुसार यह संयोग सभी राशियों पर मिला-जुला प्रभाव छोड़ेगा।

ज्योतिर्विद पं. बालकृष्ण त्रिवेदी के अनुसार धनु, मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को संपत्ति की हानि होगी, लेकिन व्यापार व नौकरी में उन्नति होगी। राजकीय सेवा के योग बनेंगे। वहीं पिता का सुख मिलेगा और विवादों से मुक्त होंगे।

मिथुन, तुला, मीन और कर्क राशि वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। फिजूल खर्च बढ़ेंगे, वहीं ऋण संकट से मुक्ति मिलेगी। वृश्चिक, मकर, वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा। वहीं वे पराक्रम प्राप्त करेंगे। काम में प्रगति होगी व पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
Show comments

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Vastu Tips : घर के सामने यदि इन 5 में से कोई भी एक पेड़ है तो जीवन में हमेशा रहेगा संकट

Vat savitri vrat : वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Lok Sabha election results 2024: 4 जून लोकसभा रिजल्ट के बारे में क्या कहते हैं देश के जानेमाने ज्योतिष

Apara ekadashi : अपरा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व?

June 2024 Vrat Tyohar: जून 2024 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट