dipawali

अप्रैल माह के ग्रह परिवर्तन, शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (11:29 IST)
April month planetary transit 2022: अप्रैल माह में जहां हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती वहीं इसी माह में ग्रहों के बड़े उलटफेर भी होने वाले हैं। इस माह में सभी 9 ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे जिसके चलते शुभ और अद्भुत संयोग का निर्माण भी होगा। आओ जानते हैं कि कौनसा ग्रह किस राशि में गोचर करेगा और कैसे बनेंगे शुभ संयोग।
 
 
9 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन : Astrology: 9 planets change zodiac signs in the month of April
 
1. चंद्र : यह ग्रह प्रत्येक सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है।
 
2. सूर्य : सूर्य ग्रह 15 मार्च से मीन में गोचर करने के बाद वहां से वो 14 अप्रैल 2022, गुरुवार के दिन निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेगा।
 
3. मंगल : 7 अप्रैल को मंगल ग्रह मकर राशि ने निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेगा, जहां वह 17 मई तक रहेगा।
 
4. बुध : 8 अप्रैल को बुध का मीन राशि से मेष राशि में गोचर होगा, जहां वह 25 अप्रैल 2022 तक रहेगा।
 
5. शुक्र : शुक्र ग्रह इस वक्त मकर राशि में और 31 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद कुंभ राशि से निकलकर मीन में 27 अप्रैल 2022 को प्रवेश करेगा।
 
6. बृहस्पति : बृहस्पति इस वर्ष 13 अप्रैल 2022 को शनि शासित राशि मकर से अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा। हालांकि साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। यह ग्रह करीब 1 वर्ष तक एक ही राशि में गोचर करता है।
 
7. शनि : बृहस्पति के बाद 29 अप्रैल को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ में गोचर करेगा। परंतु 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि ग्रह हर ढाई साल के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में जाता है।
 
8. राहु : करीब 18 साल 7 महीने बाद राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा। अगले वर्ष राहु 12 अप्रैल 2022 को वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। राहु हमेशा वक्री चाल ही चलता है। वक्री अर्थात उल्टी चाल में ही वह भ्रमण करता है। शनि ग्रह की तरह ही राहु बहुत धीमी गति से भ्रमण करता है।
 
9. केतु : राहु और केतु एक साथ किसी भी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस वर्ष केतु वृश्चिक राशि से 12 अप्रैल, 2022 को तुला राशि में गोचर करेगा।
शुभ संयोग : चैत्र अमावस्या 01 अप्रैल 2022, शुक्रवार के दिन पहले ब्रह्म योग फिर बाद में इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग भी बनेगा। दूसरे दिन भी इंद्र, वैधृति योग के साथ ही प्रजापति (धाता) योग रहेगा। मीन में बुधादित्य योग रहेगा। इस माह शनि, मंगल और शुक्र की युति भी रहेगी।
 
अप्रैल माह 2022 शुभ मुहूर्त ( April 2022 shubh muhurat) :
 
मुंडन मुहूर्त- इस माह में मुंडन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
 
नामकरण मुहूर्त- 1, 3, 6, 10, 11, 15 अप्रैल का दिन नामकरण के लिए सही है।
 
जनेऊ मुहूर्त- 3, 6 और 11 अप्रैल को उपनयन संस्कार किया जा सकता है।
 
विवाह मुहूर्त- 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 अप्रैल को वैवाहिक कार्य करना शुभ है।
 
गृह प्रवेश मुहूर्त- 26 अप्रैल को सिर्फ एक ही शुभ मुहूर्त है।
 
खरीदारी मुहूर्त- 1, 2, 6, 7, 11 और 12 को मकान, प्लॉट, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी की जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Diwali 2025: दिवाली की रात छिपकली देखना शुभ या अशुभ

Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

Shukra Gochar: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Diwali pushya nakshatra 2025: दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र कब है, 14 या 15 अक्टूबर 2025?

Mangal gochar 2025: धनतेरस के बाद मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 27 अक्टूबर से इन 4 राशियों का 'गोल्डन टाइम' शुरू

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Karva chauth 2025: करवा चौथ पर इंदौर में कब निकलेगा चांद?

Dhanteras 2025: धन तेरस के दिन करें अकाल मृत्यु से बचने के लिए 5 अचूक उपाय

Karwa chauth 2025: आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानिए सही टाइम

Pushya nakshatra 2025: पुष्‍य नक्षत्र क्या होता है, जानिए क्यों कहलाता है नक्षत्रों का राजा, खरीदी के लिए क्यों माना जाता है शुभ

अगला लेख