Dharma Sangrah

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं साहसी, बढ़ जाते हैं सेना या राजनीति में जाने के चांस

WD Feature Desk
मंगलवार, 11 जून 2024 (17:16 IST)
ram mandir ayodhya
Mulank 1 5 9 future: कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनके जातक बुद्धिमान, साहसी होने के साथ ही अपने करियर को लेकर वे गंभीर भी रहते हैं। वे अपनी योग्यता के दम पर सेना या राजनीति में सफल हो सकते हैं। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए उन्हें ज्यादा प्रयास करने की जरूरत नहीं होती है बस एक बार यदि वे मन बना लें कि उन्हें ये ही कार्य करना है तो फिर उन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। आओ जानते हैं कि किस मूलांक के लोग ऐसे होते हैं।
ALSO READ: Mulank 1 Numerology : मूलांक 1 करता है सूर्य का प्रतिनिधित्व, जानें कैसे होते हैं इस अंक में जन्मे जातक
मूलांक 1
यदि जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है तो मूलांक 1 होगा।
स्वामी : सूर्य
व्यक्तित्व के गुण : क्रियाशील, खोजी, हठी, आत्मविश्वासी, साहसी, दृढ़ निश्चयी, ज्ञानी व स्वकेंद्रित होते हैं।
कमजोरी : अति हठी, स्वार्थी होना।
शुभ दिन : रविवार, सोमवार
शुभ तारीख : 1, 10, 19, 28, 24, 7, 11, 20
शुभ रंग : सुनहरा, पीला, तांबई रंग
न पहनें : हरा, नीला, काला
ALSO READ: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
इस अंक के लोगों में तेज, साहस दृढ़ इच्‍छाशक्ति होती है। ये जन्मजात नेता होते हैं। जीवन में गौरव और महानता प्राप्त करते हैं। इनके सामने उच्च आदर्श होते हैं और ये लोग जीवन की छोटी-छोटी मुश्किलों से बचे रहते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास उपलब्धियों के कई सुअवसर होते हैं, किंतु उन्हें अहंकार से बचना चाहिए। जितनी ऊंची महत्वाकांक्षाएं होंगी, उतनी ही अधिक सफलता वह प्राप्त करेगा। ऐसा व्यक्ति शक्तिशाली होता है किंतु उसके बुलंद सितारों को देखकर कई दुश्मन भी बन जाते हैं। ऐसे व्यक्ति को बुरे कार्यों से बचकर रहना चाहिए।
 
मूलांक 5:
यदि जन्म तारीख 5, 14 या 23 है तो मूलांक 5 होगा।
स्वामी : बुध
व्यक्तित्व के गुण : बुद्धिमान, साहसी, चतुर, शोधार्थी, रचनात्मक।
कमजोरी : चालाकपन, स्वार्थी स्वभाव
शुभ दिन : बुधवार, रविवार
शुभ रंग : हरा, पीला
शुभ रत्न : पन्ना
ALSO READ: मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
यदि आपका अंक 5 है तो आप असाधारण रूप से बुद्धिमान और साहसी हैं। उत्साह और उमंग है। ऐसे व्यक्ति कलाकार होते हैं। इनमें असाधारण और अद्‍भुत कार्यों को करने की इच्छा बलवती होती है। ये व्यक्ति पयर्टन प्रेमी भी होते हैं।  अंक 5 के व्यक्ति अच्छे मनोवैज्ञानिक, दुभाषिए और राजदूत सिद्ध होते हैं। ये सेना और राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होने की क्षमता रखने हैं। इन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी कहा जा सकता है। बिंदास रहते हैं। इनमें परिस्थितियों से निपटने की अद्‍भुत शक्ति होती है अत: यह हर बार फिर उठ खड़े होते हैं। इनमें नई चीजों, व्यक्तियों और स्थानों को जानने की उत्सुकता होती है। इनके भविष्य का पूर्वानुमान लगा पाना कठिन है।
 
मूलांक 9:
यदि जन्म तारीख 9, 18, 27 तारीख है तो मूलांक 9 होगा। 
स्वामी : मंगल
व्यक्तित्व के गुण : साहसी, ताकतवर, तेज दिमाग और लीडर।
कमजोरी : क्रोधी, निष्ठुर 
शुभ दिन : मंगलवार और गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ है।
शुभ रंग : शुभ रंग हल्का सफेद, पीला, गुलाबी और क्रीम है।
रत्न : मूंगा या पुखराज।
 
यदि आपका मूलांक 9 है तो आपक आकर्षक गुण होंगे। ये लोगों को आकर्षित करते हैं और जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल, सेना, राजनीति, धर्म और समाज-सुधार आदि क्षेत्रों में ये अत्यधिक सफलता प्राप्त करते हैं। ये व्यक्ति अपने गुणों को पहचान नहीं पाते, इसीलिए उन गुणों का सही उपयोग भी नहीं कर पाते। कारीगरी, संगीत, सृजन, आविष्कार जैसे इसी प्रकार के अन्य गुणों से जुड़े होते हैं। इन व्यक्तियों में विशिष्टता और स्वतंत्रता का पुट रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख