Hanuman Chalisa

अंक ज्योतिष के अनुसार भारत या इंडिया कौन सा नाम भाग्यशाली है?

Webdunia
Bharat ka mulank kya hai astrology : अंक ज्योतिष के अनुसार कौन सा है भारत और इंडिया नाम का अंक। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य बताता है जबकि भाग्यांक से व्यक्ति के भाग्य और उसके बारे में जान सकते हैं। मूलांक नाम से भाग्यांक में जन्म तारीख, माह और साल को जोड़कर निकाला जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार हमारे देश के लिए कौनसा सा नाम उचित रहेगा भारत या इंडिया?
 
कैसे निकालते हैं मूलांक : अंग्रेजी अक्षरों को अंकों में डिवाइड किया गया है। जैसे A के लिए 1 अंक है। और Z के लिए 26। मूलांक 1 से लेकर 9 तक ही होते हैं। इसलिए Z के लिए 2+6 = 8 होगा।
 
किस ग्रह का कौन सा अंक : 1 अंक सूर्य का, 2 अंक चंद्र का, 3 अंक गुरु का, चार अंक राहु का, 5 अंक बुध का, 6 का शुक्र, 7 का केतु, 8 का शनि और 9 का स्वामी ग्रह मंगल है।
 
भारत का मूलांक क्या है? 
BHARAT यानी 2+5+1+2+1+4= 15 और 1+5 = 6. इसका मतलब है कि भारत शब्द का मूलांक 6 होगा।
 
अंक ज्योतिष में 6 का महत्व : मूलांक 6 शुभ अंक है। यह राजसी प्रकृति से प्रभावित है। जिसका भी मूलांक 6 होता है उसका व्यक्तित्व मोहक होता है। नेतृत्व क्षमता गजब की होती है। 6 अंक सफलतादायक, आर्थिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, सभी में सफलता पाने वाला माना जाता है। यह अंक कल्याण और निर्भीकता का प्रतीक है। 6 अंक को शुक्र ग्रह का अंक माना जाता है जो प्रेम, शांति, रचनात्मकता, कला, आरोग्य, धन-धान्य, मान सम्मान, खुशहाली और ऐश्वर्य को देने वाला ग्रह है। 6 अंक से सुख, समृद्धि, शांति के साथ ही प्रगति बनी रहेगी। ये शुक्र 1 और 5 से मिलकर बना है. जहां 1 नंबर राजा का होता है और 5 नंबर बुद्धि एवं स्थिरता का नंबर होता है। इस अंक के लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ होता है। 
 
इंडिया का मूलांक क्या है?
INDIA यानी 1+5+4+1+1= 12 और 1+2 = 3. इसका मतलब है कि इंडिया शब्द का मूलांक 3 होगा।
 
अंक ज्योतिष में 3 का महत्व : यह अंक अनुशासन, प्रभुता, नियम, प्रशासन और तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि गुरु का अंक होने के कारण ज्ञान और विज्ञान के साथ ही मार्गदर्शन का कार्य भी करता है। 3 अंक को उथल पुथल का अंक भी माना जाता है। इस अंक के लिए पीला और लाल रंग शुभ होता है। 
 
इंडिया शब्द का हमारे यहां कोई अस्तित्व ही नहीं है और न ही इसका कोई खास अर्थ निकलता है, जबकि भारत का अर्थ भरण पोषण करने वाला और सभी की इच्‍छाएं पूरी करने वाला होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख