Hanuman Chalisa

आज अक्षय तृतीया है, शुभ मुहूर्त में ये 10 में से कोई एक शुभ काम कर लीजिए

Webdunia
मंगलवार, 3 मई 2022 (09:33 IST)
Akshaya Tritiya 2022: आज 3 अप्रैल 2022 मंगलवार के दिन रोहिणी नक्षत्र के योग और राजयोग में अक्षया तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। अत्यंत शुभ मुहूर्त में आप यह 10 शुभ काम में से कोई भी एक कार्य कर लीजिये तो आपको इसका बहुत ही लाभ मिलेगा।
 
 
महामुहूर्त ( Akshaya tritiya Muhurt 2022): 3 मई 2022 दिन मंगलवार को वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो अगले दिन 03:17 AM तक रहेगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। यानी की पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा। इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं। फिर भी जानिए 3 महामुहूर्त।
 
1. पूजा के मुहूर्त : सुबह 5:39 से दोपहर 12:08 तक। 
 
2. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:58 से दोपहर 12:50 तक। 
 
3. सोना या अन्य वस्तुएं खरीदने का शुभ मुहूर्त : सुबह 5:39 से दोपहर 13:21 तक।
 
4. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:34 से 03:26 तक।
 
अक्षय तृतीया पर करें ये 10 शुभ काम (Do these 10 auspicious things on Akshaya Tritiya) :
 
1. श्रीहरि विष्णु की पूजा : श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ और श्री सूक्त का पाठ जीवन में धन, यश, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति कराएगा। विष्णु भगवान की पूजा माता लक्ष्मी के साथ साथ करना चाहिए। भगवान विष्णु को पीला पुष्प अर्पित करें और पीला वस्त्र धारण कराकर घी के 9 दीपक जलाकर पूजा प्रारंभ करें।
 
2. रामरक्षा स्तोत्र का पाठ : जो लोग बीमारियों से ग्रस्त हैं उनको आज के दिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। 
 
3. चांदी या सोना खरींदे : अक्षय तृतीया के दिन चांदी के सिक्के और स्वर्ण आभूषणों की खरीददारी करना शुभ होना है। इस दिन नए आभूषण की खरीदी करना भी लाभदायी होता हैं। यह नहीं खरीद सकते हैं तो मिट्टी, पीतल या तांबे का घड़ा जरूर खरीदें।
 
4. गृह प्रवेश या गृह निर्माण करें : इस शुभ मुहूर्त में नूतन गृह प्रवेश या गृह निर्माण प्रारंभ कर सकते हैं। इस दिन अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अत्यंत शुभ मुहूर्त होता है।
 
5. नया व्यापार प्रारंभ : इस दिन दुकान अथवा प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर सकते हैं। इस दिन नए व्यापार का आरंभ करना भी लाभदायी होता हैं। 
 
6. तीर्थ स्नान और तर्पण : अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ स्नान तथा पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। अत: इस दिन यह कार्य अवश्य करें। 
 
7. रामचरित मानस : इस दिन श्री रामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करना चाहिए। इस काण्‍ड में भगवान राम ऋषियों और महान संतों को दर्शन देते हैं और उनके जन्म जन्मान्तर के पुण्य का फल प्रदान करते हैं। इस काण्ड का पाठ करने से भगवान श्री राम की भक्ति प्राप्त होती है। 
 
8. विद्यारंभ : इस दिन कोई नया कार्य करना, विद्यारंभ करना, लेखन की शुरुआत करना शुभ होता है।
 
9. श्रीसूक्त का पाठ : अक्षय तृतीया ललिता सहस्त्रनाम व श्रीसूक्त का पाठ कर मां त्रिपुरसुन्दरी एवं माता लक्ष्मी का अर्चन करें।
 
10. तिजोरी में रखें ये : अक्षय तृतीया के दिन अपने पूजा स्थान में एकाक्षी नारियल को लाल वस्त्र में बांधकर स्थापित करें। व्यापारीगण एकाक्षी नारियल को लाल वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इस दिन चांदी की डिब्बी में शहद और नागकेसर भरकर अपनी तिजोरी में रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

अगला लेख