Hanuman Chalisa

कैसे होते हैं अप्रैल माह में जन्म लेने वाले, आपका जन्म April में हुआ है तो जानिए अपने बारे में

Webdunia
April Birthday
 
आपका जन्म किसी भी साल के अप्रैल महीने (April Month) में हुआ है तो (Astrology) एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप बेहद खूबसूरत, रौबीले, जिद्दी और हंसमुख होंगे। कलात्मक चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होंगे। आपमें एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है। 
 
आप स्वभाव से अजीब किस्म के होते हैं। जैसे- गुस्से पर आपका बिलकुल भी नियंत्रण नहीं रहता। अनाप-शनाप बोलते हैं और सामने वाले से यह उम्मीद रखते हैं कि वह आपको माफ कर दें। लेकिन साथ ही अगर रंग में हो तो हर महफिल में छा जाने की दक्षता रखते हैं। 
 
अप्रैल में जन्मे (Born in April) युवाओं का सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है। अप्रैल में जन्मे युवक-युवतियों खास क्वॉलिटी यह है कि ये लोग अव्वल दर्जे के रोमांटिक होते हैं। उम्र के सोलहवे पड़ाव में आते ही इनके लव-अफेयर (Love-Affair) के अफसाने बनने लगते हैं। एक साथ चार-पांच अफेयर को संभालने की इनमें खूबी होती है।

ये लोग नाटकबाज तो इतने बड़े होते हैं कि अच्छा-अच्छा इनकी ग्रीप में आ जाए। चोरी पकड़ी जाने पर रोनी सूरत बना कर ऐसे मासूम बनेंगे कि पकड़ने वाले को दया आ जाए। वक्त आने पर रोना-पीटना तमाशा करना इनके बाएं हाथ का खेल है। सेक्स के मामले में खासे लकी होते हैं। इन्हें अपोजिट सेक्स से भरपूर प्यार मिलता है।

इनका खुद पर नियंत्रण थोड़ा कम ही होता है अत: मौका पड़ने पर सारी सीमाओं को लांघने में इन्हें कोई संकोच नहीं होता। इस माह जन्में युवा खेल, मीडिया, एडवरटाइजिंग और पॉलिटिक्स में सफल रहते हैं।  इनकी विशेषता ही कही जाएगी कि जमाने भर की मस्ती और शरारत करने के बाद या हर नैतिक-अनैतिक काम करने के बाद शादी के बाद ऐसे गंभीर और समर्पित होने का ढोंग करेंगे कि इनके पुराने किस्सों पर कोई विश्वास ही ना कर पाएं।

इनमें विलक्षण प्रतिभा पाई जाती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं सफलता के चरम पर पहुंचते हैं। मीडिया में छाए रहने में माहिर होते हैं, चाहे इस फील्ड से इनका कोई लेना-देना हो या ना हो। अप्रैल में जन्मीं कन्याएं अनाप-शनाप खर्च करने में नंबर वन होती हैं। इन्हें अपने रूप-रंग पर नाज होता है, इसलिए ज्यादातर अप्रैल में जन्मी हसीनाएं घमंडी और नकचढ़ी होती है।

कोई इन्हें इस बात के लिए टोक दे तो हत्थे से उखड़ जाती है। इनका काटा पानी भी ना मांगे, इनके गुस्से से जरा बचकर ही रहे। जुबान तीखी और मुस्कान मीठी होती है। अगर इन्हें सफलता पानी है तो थोड़ा-सा जुबान पर लगाम दें। अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करें तो इनके तेज के सामने टिकने की किसी की हिम्मत नहीं। ये अपनी दुश्मन आप हैं लेकिन जमाने को अपना दुश्मन समझती हैं। 
 
लकी नंबर : 1 4 5 8 
 
लकी कलर : ऑरेंज, मेहरून और गोल्डन 
 
लकी डे : संडे, वेडनसडे, फ्राइडे 
 
लकी स्टोन : माणिक
 
सुझाव : प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 
 
Birthday Astrology
 

सम्बंधित जानकारी

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

अगला लेख