Dharma Sangrah

आषाढ़ अमावस्या कब रहेगी, जानें 5 खास अचूक उपाय जो संकट मिटाए

WD Feature Desk
बुधवार, 26 जून 2024 (14:54 IST)
Highlights 
 
* हलहारिणी अमावस्या के उपाय। 
* आषाढ़ अमावस्या 2024 कब हैं।  
* आषाढ़ अमावस्या पर क्या करें।  
 
ALSO READ: आषाढ़ माह में क्या करें और क्या नहीं करें
 
Ashadhi Amavasya 2024 Date : इन दिनों आषाढ़ का महीना चल रहा है, जो कि धार्मिक दृष्‍टि से बहुत महत्व रखता हैं। खास तौर इस माह आने वाली अमावस्या पितरों के निमित्त पूजन-तर्पण करने के लिए बहुत ही लाभकारी मानी गई हैं। इसे हलहारिणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं। इस अमावस्या को कुछ खास उपाय करने से जीवन के सभी संकट मिट जाते हैं।  
 
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या तथा दर्श अमावस्या 05 जुलाई 2024, शुक्रवार  मनाई जाएगी। 
 
05 जुलाई 2024, शुक्रवार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के मुहूर्त : Ashadhi Amavasya ke Muhurat 2024 
 
इस बार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या का प्रारम्भ -05 जुलाई 2024, दिन शुक्रवार को अलसुबह 04:57 मिनट से।  
और अमावस्या का समापन- 06 जुलाई 2024, दिन शनिवार को सुबह 04:26 मिनट पर होगा।  
 
05 जुलाई के योग : Ashadhi Amavasya ke Yog
 
राहुकाल- सुबह 10:41 से दोपहर 12:26 तक। 
गुलिक काल- सुबह 07:13 से 08:57 तक। 
अभिजित मुहूर्त- अपराह्न 11:58 से 12:54 तक। 
अमृत काल- सायंकाल 06:01 से 07:38 तक।  

ALSO READ: आषाढ़ माह में करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की आप पर रहेगी कृपा
 
आइए जानते हैं यहां उपायों के बारे में... 
 
1. आषाढ़ अमावस्या के दिन नदी अथवा गंगा जल से स्नान करें और पितरों के निमित्त तर्पण तथा सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
 
2. इस अमावस्या पर पितरों के निमित्त भगवान शिव और शनि देव का विशेष पूजन  करके उन्हें प्रसन्न करें और अपनी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें।  
 
3. इस दिन पितृगणों की शांति के लिए उपवास रखें और असहाय या गरीबों भोजन, दान-दक्षिणा दें।
 
4. इस दिन सायंकाल के समय पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं और अपने पितरों का स्मरण करके 7 परिक्रमा करके उनसे क्षमा मांगें और अपनी मनोकामना कहें। 
 
5. आषाढ़ी अमावस्या के दिन घर पर खीर-पूरी, भजिए, गुलगुले आदि बनाकर उसका पितरों के निमित्त भोग लगाएं। और कंडे/ उपले जलाकर गुड़-घी की धूप दें और उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।  

ALSO READ: Aashada masam 2024: आषाढ़ माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणी में ईरान के बारे में क्या लिखा है?

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, कब मनाएं होली और धुलंडी?

क्या गैर हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित करना उचित है?

जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर जानिए

होली कब है, 2, 3 या 4 मार्च 2026 को?

सभी देखें

नवीनतम

Sankashti Chaturthi 2026: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और चंद्रोदय का समय

कुंभ राशि में राहु और बुध की युति, 4 राशियों को रहना होगा संबलकर

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

अगला लेख