Festival Posters

आश्विन मास 2021 : इस माह के प्रमुख व्रत, तीज और त्योहार

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (12:21 IST)
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण और भाद्रपद के बाद सातवां माह आता है आश्‍विन माह। हिन्दू पंचांग के अनुसार भादो माह की पूर्णिमा के बाद अर्थात 21 सितंबर 2021 से यह माह प्रारंभ हो चुका है। आश्विन मास का समापन 20 अक्टूबर 2021 को होगा। आओ जानते हैं कि इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट।
 
 
1. श्राद्ध पक्ष : इस माह के प्रारंभ में श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो जाती है। श्राद्ध पक्ष 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेंगे। 6 अक्टूबर को सर्वपितृ अमास्या है। 
 
2. महालक्ष्मी व्रत : 28 सितंबर मंगलवार को महालक्ष्मी का व्रत रखा जाएगा।
 
3. जीवितपुत्रिका व्रत : 29 सितंबर 2021, बुधवार को जीवितपुत्रिका व्रत-जिउतिया व्रत रखा जाएगा।
 
4. इंदिरा एकादशी : 2 अक्टूबर शनिवार को अश्विन माह के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी इंदिरा एकादशी रखी जाएगी।
 
5. मासिक शिवरात्रि : 4 अक्टूबर सोमवार को कृष्‍ण प्रदोष का व्रत रखा जाएगा जिसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं।
 
6. नवरात्रि प्रारंभ : 6 अक्टूबर बुधवार को श्राद्ध पक्ष समाप्त होंगे और दूसरे दिन से शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होगा।
 
7. विनायक चतुर्थी : 9 अक्टूबर शनिवार को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
 
8. महाष्टमी व्रत : 13 अक्टूबर बुधवार को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इसके बाद इसके पहले 11 अक्टूबर को विल्व आमंत्रण और नवपत्रिका पूजा होगी। 12 अक्टूबर को सरस्वती आवाहन और महानिशा पूजा होगी। 
 
9. दशहरा : 15 अक्टूबर शुक्रवार का विजयादशमी का पर्व रहेगा और इसी दिन दुर्गा विसर्जन एवं शरद नवरात्रि पारणा का समय भी रहेगा।
 
10. पापांकुशा एकादशी : 16 16 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा और इसी दिन से प्रदोष भी प्रारंभ होगा। 
 
11. प्रदोष व्रत (शुक्ल) : 16 अक्टूबर शनिवार को शुक्ल प्रदोष का व्रत रखा जाएगा।
 
12. तुला संक्रांति : 16 अक्टूबर शनिवार को सूर्य का तुला राशि में गोचर होगा। 
 
14. कोजागरी व्रत : 19 अक्टूबर मंगलवार को कोजागरी व्रत रहेगा।
 
15. शरद पूर्णिमा : 20 अक्टूबर 2021 बुधवार को आश्विन पूर्णिमा रहेगी, जिसे शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 मार्च, 2026)

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

अगला लेख