बिटिया की शादी नहीं हो रही है तो इसे आजमा कर देखिए

Webdunia
बेटी जैसे ही विवाह योग्य होने लगती है माता-पिता चिंतित होने लगते हैं। सुयोग्य वर की तलाश में उनकी कोशिश तेज होने लगती है। समस्त प्रयासों के साथ इन उपायों को भी आजमाएं सफलता अवश्य मिलेगी। 
- सोमवार को शिव मंदिर में और गुरुवार को विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर में जा कर मोढ़ यानी कलंगी (जो सेहरे के ऊपर लगी होती है) चढ़ाएं। साथ में बेसन के पांच लड्डू चढ़ाएं। शादी जल्दी हो जाएगी।

- कन्या किसी भी गुरुवार को प्रातः नहा-धो कर पीले रंग के वस्त्र पहनेंं। फिर बेसन के लड्डू स्वयं बनाएंं। लड्डुओं का आकार कुछ भी हो, परंतु उनकी गिनती 108 होनी चाहिए। फिर पीले रंग की टोकरी में, पीले रंग का कपड़ा बिछा कर उन 108 लड्डुओं को उसमें रख दें। श्रद्धानुसार दक्षिणा रख दें। पास के किसी शिव मंदिर में जा कर, विवाह हेतु गुरु ग्रह की शांति और अनुकूलता के लिए संकल्प कर, सारा सामान किसी ब्राह्मण को दे दें। शिव-पार्वती से प्रार्थना कर अपने घर आ जाएं।
विशेष: ध्यान रहे कि बेसन का चूरा, जिससे लड्डू बनाए गए हों, पूरा काम में आ जाए, घर में नहीं रहे और न ही कोई लड्डू घर में काम में लिया जाए। सभी काम अमृत, शुभ के चौघड़िया में, भद्रारहित होने पर करें।

शुभ मुहूर्त में निम्न मंत्रों में से किसी एक का जप करना चाहिए।
 
*  कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी। 
नंदगोपसुतं देवं पतिं मे कुरु ते नमः।।
 

 
*  ॐ देवेंद्राणि नमस्तुभ्य देवेंद्रप्रिय भामिनी 
विवाह भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे।।
 
लड़के की शादी के लिए इसे आजमाएं 
 
गुरुवार को पीले रंग की चुन्नी, पीला गोटा लगा कर, विष्णु-लक्ष्मी जी को चढ़ाएं। साथ में बेसन के पांच लड्डू चढ़ाएं तो शादी में आने वाली रुकावट दूर हो जाएगी।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों के दर्शन अवश्य करें

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग

सभी देखें

नवीनतम

Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को रखना होगा सेहत का ध्यान, जानें 07 फरवरी का राशिफल

07 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

07 फरवरी 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

2025 में कब है जया (अजा) एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

अगला लेख