सिर्फ करोड़पति ही नहीं अरबपति भी बनाते हैं ज्योतिष के यह योग

Webdunia
अगर आप थोड़ा भी ज्योतिष जानते हैं तो अपनी जन्मकुंडली में धनवान होने के योग स्वयं देख सकते हैं। जानिए कुछ प्रमुख चमत्कारी धनवान योग- 
 
* अगर जन्मकुंडली के दूसरे भाव में शुभ ग्रह बैठा हो तो जातक के पास अथाह पैसा आता है।
 
* जन्म कुंडली के दूसरे भाव पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तब भी भरपूर धन के योग बनते हैं।
 
* दूसरे भाव के स्वामी यानी द्वितीयेश को धनेश माना जाता है अत: उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तब भी व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती।
 
* दूसरे भाव का स्वामी यानी द्वितीयेश के साथ कोई शुभ ग्रह बैठा हो तब भी व्यक्ति के पास खूब पैसा रहता है।
 
* जब बृहस्पति यानी गुरु कुंडली के केंद्र में स्थित हो।
 
* बुध पर गुरु की पूर्ण दृष्टि हो। (5,7,9)
 
* बृहस्पति लाभ भाव (ग्यारहवें भाव) में स्‍थित हो।
 
* द्वितीयेश उच्च राशि का होकर केंद्र में बैठा हो।
 
* लग्नेश लग्न स्थान का स्वामी जहां बैठा हो, उससे दूसरे भाव का स्वामी उच्च राशि का होकर केंद्र में बैठा हो।
 
* धनेश व लाभेश उच्च राशिगत हों।
 
* चंद्रमा व बृहस्पति की किसी शुभ भाव में यु‍ति हो।
 
* बृहस्पति धनेश होकर मंगल के साथ हो।
 
* चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ केंद्र में हों।
 
* चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ त्रिकोण में हों।
 
* चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ लाभ भाव में हों।
 
* लग्न से तीसरे, छठे, दसवें व ग्यारहवें भाव में शुभ ग्रह बैठे हों।
 
* सप्तमेश दशम भाव में अपनी उच्च राशि में हो।
 
* सप्तमेश दशम भाव में हो तथा दशमेश अपनी उच्च राशि में नवमेश के साथ हो।

ALSO READ: 5 अचूक तरीके... धन कमाने से पहले करके देखें...

ALSO READ: आपको चाहिए आर्थिक तंगी से छुटकारा, राशि अनुसार उपाय देंगे धन मनचाहा

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025: दुनिया में महायुद्ध करवाते हैं अतिचारी गुरु, 8 साल तक रहेगी बृहस्पति की यह स्थिति

lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न

Buddh purnima 2024 : गौतम बुद्ध की पूजा करने का क्या है शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज किसके लिए होगा दिन खास, जानिए 22 मई 2024 का दैनिक राशिफल

22 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख